एडीएम ने किया खंड विकास अधिकारी कार्यालय बघरा का औचक निरीक्षण

निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी ने कार्यालय में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं की समीक्षा की और संबंधित रजिस्टरों एवं पत्रावलियों के रख-रखाव का अवलोकन किया

मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गजेन्द्र कुमार द्वारा गुरूवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय, बघरा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की समग्र व्यवस्थाओं, अभिलेखों के रख-रखाव तथा विभागीय कार्यों की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी ने कार्यालय में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं की समीक्षा की और संबंधित रजिस्टरों एवं पत्रावलियों के रख-रखाव का अवलोकन किया। उन्होंने फॉर्मर रजिस्ट्री एवं वर्तमान में संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के संबंध में खंड विकास स्तर के कार्यालय से यथासंभव सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि अभियान को सफल एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए अन्य संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को समय से आवश्यक प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराया जाए।
इसके अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी ने कार्यालय में उपस्थिति पंजिका के संधारण, लंबित पत्रावलियों के त्वरित निस्तारण, साफ-सफाई एवं कार्यालयीन अनुशासन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसामान्य से जुड़े मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी बघरा प्रवीण कुमार सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  आईएमए मुज़फ्फरनगर में डॉ. यश अग्रवाल अध्यक्ष, डॉ. अभिषेक सचिव बने

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बेवफाई करने पर प्रेमिका की घर में घुसकर हत्याराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  खतौली अवैध पशु परिवहन का भंडाफोड़, 7 पशु बरामद

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मदीना मस्जिद के मोअज्जिन के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने पर मुकदमा दर्जजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »