भगवान की भक्ति से ही जीवन का कल्याण संभव: हिमेश शास्त्री

सनातन धर्म सभा भवन में अग्रवाल परिवार की श्रीमद भागवत कथा के दूसरे दिन शुक-परीक्षित चरित्र, मनुकर्दम प्रसंग, वाराह अवतार और कपिल उपदेश का भावपूर्ण वर्णन

मुजफ्फरनगर। अग्रवाल परिवार के द्वारा सनातन धर्म सभा भवन में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को कथा वाचक हिमेश शास्त्री महाराज ने विभिन्न पौराणिक प्रसंगों का विस्तार से वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, धर्म और मानव जीवन के मूल्यों का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि मनुष्य को सदैव सत्कर्मों के मार्ग पर चलना चाहिए और भगवान की भक्ति से ही जीवन का कल्याण संभव है। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरे वातावरण में भक्ति का माहौल बना रहा।

कथा वाचक हिमेश शास्त्री महाराज ने श्रद्धालुओं के समक्ष शुक-परीक्षित चरित्र, मनुकर्दम चरित्र, वाराह अवतार और कपिल उपदेश प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। कथा वाचन करते हुए हिमेश शास्त्री महाराज ने शुक-परीक्षित चरित्र के माध्यम से बताया कि राजा परीक्षित को जब सात दिन के भीतर मृत्यु का श्राप मिला, तब उन्होंने जीवन के अंतिम समय को भगवान की भक्ति और ज्ञान प्राप्ति में लगाया। उन्होंने शुकदेव मुनि से श्रीमद भागवत कथा का श्रवण किया और उसी के माध्यम से मोक्ष का मार्ग प्राप्त किया। इस प्रसंग के माध्यम से महाराज ने बताया कि मनुष्य को हर परिस्थिति में भगवान की शरण में रहकर जीवन को सार्थक बनाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन मेडिकल कैंप में निशुल्क दवा वितरण

मनु-कर्दम चरित्र का वर्णन करते हुए उन्होंने सृष्टि की उत्पत्ति, भगवान की लीला और धर्म के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मनु और कर्दम ऋषि के प्रसंग से हमें संयम, तपस्या और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश मिलता है। वाराह अवतार के प्रसंग का वर्णन करते हुए कथा वाचक ने बताया कि जब हिरण्याक्ष ने पृथ्वी को पाताल लोक में ले जाकर छिपा दिया था, तब भगवान विष्णु ने वाराह अवतार धारण कर पृथ्वी को बचाया और दैत्य का वध कर धर्म की स्थापना की। कथा के दौरान वाचक हिमेश शास्त्री महाराज ने कपिल उपदेश प्रसंग का भी विस्तार से वर्णन कर भगवान कपिल द्वारा माता देवहूति को दिए गए ज्ञान, वैराग्य और भक्ति के संदेश को समझाया। उन्होंने बताया कि सच्ची भक्ति और आत्मज्ञान के माध्यम से ही मनुष्य जीवन के बंधनों से मुक्त हो सकता है। जीवन में सुख और दुख का वर्णन करते हुए कहा कि मानव जीवन में अनुकूलता और प्रतिकूलता को सुख-दुख मानने लगा, जबकि कर्मों का प्रतिफल ही सुख व दुख है, दुख का क्षण ही हमें भगवान की भक्ति से जोड़ता है। यह तय है कि कर्मों का फल भोगना ही पड़ेगा और ये ही श्रीमद भागवत का ज्ञान है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर घर तिरंगा अभियान पर स्टैण्डर्ड क्लब क्विज़ एक्टिविटी सम्पन्न

कथा स्थल पर पूरे समय भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ कथा का श्रवण किया और भगवान के नाम के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा। शुक्रवार को मुख्य अतिथि के रूप में शाकुम्भरी पेपर मिल के अविन अग्रवाल, डॉ. प्रवेश,डॉ. संयम और सुनील गर्ग एडवोकेट रहे। कथा आयोजक अग्रवाल परिवार के अभिनव अग्रवाल सहित सभी पारिवारिक सदस्यों ने अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत-सत्कार किया और कथा के समापन पर प्रसाद वितरण भी किया गया। मुख्य रूप से परमात्मा शरण अग्रवाल, प्रदीप गर्ग, किशन अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, दीप अग्रवाल, अभिनव गर्ग, कार्तिक अग्रवाल, दीपक गोयल, योगेश माहेश्वरी, अमित गर्ग, श्रुति अग्रवाल, निकिता अग्रवाल, आंचल अग्रवाल, इनाक्षी अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, प्रीति तायल और रचना अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर ट्रक और मैजिक की भिड़ंत…. 10 लोगों की मौत, कई घायलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  गणतंत्र दिवस विवाद का पटाक्षेप, रालोद नेता और सीओ खतौली के बीच सुलह

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तारजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »