एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर घर तिरंगा अभियान पर स्टैण्डर्ड क्लब क्विज़ एक्टिविटी सम्पन्न

मुजफ्फरनगर। सरकूलर रोड स्थित एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत जन जागरुकता के लिए स्टैण्डर्ड क्लब क्विज़ एक्टिविटी का आयोजन किया गया। इसमें विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में अपने देश और महापुरुषों के साथ ही अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के प्रति भावना जागृत करना और इसके लिए उनको जानकारियों से अवगत कराना रहा।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में तनाव प्रबंधन पर हुआ सेमिनार

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में स्टैण्डर्ड क्लब के विद्यार्थियों को हर घर तिरंगा अभियान पर आधारित स्टैण्डर्ड क्लब क्विज़ एक्टिविटी का आयोजन किया गया। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को राष्ट्रवाद की प्रेरणा मिलती है और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना भी बढ़ती है। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो और स्टैण्डर्ड क्लब एम.जी. पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान मे ं हर घर तिरंगा अभियान विषय को लेकर बच्चों के बीच प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसमें स्टैण्डर्ड क्लब के लगभग 40 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागा लिया। इस प्रश्नोत्तरी में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, राष्ट्रीय प्रतीकों से सम्बंधित प्रश्न पूछे गये। प्रश्नोत्तरी में हितीका धीमान ने प्रथम, आन्या अग्रवाल और आशु सिंह ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान, कुशपाल और निहाल अहमद ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसे भी पढ़ें:  ओलंपिक पदक विजेता मुजफ्फरनगर की बेटी प्रीति का स्वप्निल स्वागत

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्टैण्डर्ड क्लब के मेंटोर श्री लोकेश शर्मा व श्रीमती दीपाली गोयल का सहयोग रहा। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका ने प्रश्नोत्तरी में उत्कृष्ट स्थान अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया और क्लब के सभी सदस्यों को इसी प्रकार भारतीय मानक ब्यूरो के जागरुकता अभियान में प्रतिभागिता के लिए उत्साहवर्धन किया। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, दो नाबालिग झुलसे

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, दो नाबालिग झुलसेराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  ओलंपिक पदक विजेता मुजफ्फरनगर की बेटी प्रीति का स्वप्निल स्वागत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  ओलंपिक पदक विजेता मुजफ्फरनगर की बेटी प्रीति का स्वप्निल स्वागतजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »