प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी के ठहराव से दूर हुई नाराज़गी, भाजपा कार्यकर्ताओं में लौटी ऊर्जा

मूलचंद रिसोर्ट में मंत्री कपिल देव अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत, ममता अग्रवाल ने परिवार के साथ किया अभिनंदन

मुज़फ्फरनगर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के मुजफ्फरनगर आगमन के दौरान दोपहर में अचानक बिना रुके निकल जाने से कार्यकर्ताओं के बीच क्षणिक उपजी नाराज़गी शाम होते-होते खत्म हो गई। देवबंद से वापस दिल्ली लौटते समय पंकज चौधरी के मूलचंद रिसोर्ट पर रुकने, कार्यकर्ताओं से खुलकर संवाद करने और संगठन को नया उत्साह देने से भाजपा कार्यकर्ताओं में फिर से सकारात्मक वातावरण लौट आया और प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

रविवार शाम मुज़फ्फरनगर के दिल्लीदृदेहरादून हाईवे स्थित मूलचंद रिसोर्ट पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी का आगमन हुआ। उनके साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया भी मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में जोश दिखाई दिया और सभी ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुज़फ्फरनगर संगठन के वरिष्ठ, कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं का क्रमवार परिचय प्रदेशाध्यक्ष से कराया।

इसे भी पढ़ें:  एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर ने टोल पर खुलवाया रोहाना खुर्द का अवैध बेरियर

भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल बोली-ये आगमन संगठनात्मक ऊर्जा का मजबूत संकेत
मूलचंद रिसोर्ट की निदेशक एवं भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, दीप अग्रवाल और पीयूष अग्रवाल सहित परिजनों ने प्रदेशाध्यक्ष का हृदयपूर्वक स्वागत किया। अपने स्वागत संबोधन में ममता अग्रवाल ने कहाकृकि प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी का यहां आगमन केवल सम्मान का क्षण नहीं, बल्कि संगठनात्मक ऊर्जा का मजबूत संकेत है। उनके नेतृत्व में भाजपा परिवार और अधिक संगठित, सक्रिय और जनसेवा के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ेगा। कार्यकर्ताओं के बीच उनका संवाद हमारी कार्यशैली को और बेहतर दिशा देता है।

इसे भी पढ़ें:  शहर की सड़कों से हटवाया गया अतिक्रमण, चेतावनी दी

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और जनसेवा के संकल्प को लेकर सकारात्मक और महत्वपूर्ण चर्चा हुई। प्रदेशाध्यक्ष के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि पंकज चौधरी का यह संवाद कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहा, जिससे मुज़फ्फरनगर संगठन को नई दिशा मिलती दिख रही है।

बताते चलें कि रविवार दोपहर प्रदेशाध्यक्ष दिल्ली से देवबंद जाते समय शोकसभा हेतु गांव जडौदा जट जा रहे थे। उस दौरान भाजपा नेता कपिल देव अग्रवाल और जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता हाईवे पर स्वागत को मौजूद रहे, लेकिन समयाभाव के चलते पंकज चौधरी कार में बैठे-बैठे ही अभिवादन कर आगे बढ़ गए। इससे कार्यकर्ताओं में हल्की नाराज़गी बनी, जिसे मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने देवबंद पहुंचकर प्रदेशाध्यक्ष के समक्ष रखा। वापसी के दौरान मूलचंद रिसोर्ट पर पूरा समय देकर, कार्यकर्ताओं की बात ध्यान से सुनकर और आपसी संवाद स्थापित कर प्रदेशाध्यक्ष ने सभी गिले-शिकवे दूर कर दिए।

इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में भवानी लायंस की रोमांचक जीत

शाम का यह संवाद मुज़फ्फरनगर भाजपा संगठन के लिए ऊर्जा बढ़ाने वाला साबित हुआ। कार्यकर्ताओं ने इसे नेतृत्व की संवेदनशीलता और संगठन के प्रति समर्पण का प्रमाण बताया। प्रदेशाध्यक्ष के आश्वासन और मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में आगामी कार्यक्रमों, जनसेवा और पार्टी के विस्तार को लेकर नई उमंग देखी गई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पूर्व अध्यक्ष विजय शुक्ला, रूपेन्द्र सैनी, यशपाल पंवार, संजय गर्ग, डॉ. देशबंधु तोमर, प्रवीण खेड़ा, मनुप्रिय मजदूर, नंद किशोर पाल, जितेन्द्र कुच्छल, पवन अरोरा, सुखदर्शन सिंह बेदी, शरद शर्मा, अमित चौधरी मोरना सहित सैंकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  शहर की सड़कों से हटवाया गया अतिक्रमण, चेतावनी दीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर ने टोल पर खुलवाया रोहाना खुर्द का अवैध बेरियर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  शहर की सड़कों से हटवाया गया अतिक्रमण, चेतावनी दीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »