मुज़फ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में भवानी लायंस की रोमांचक जीत

नाबाद 52 रनों की शानदार पारी खेलने वाले भवानी लायंस के बल्लेबाज विशाल सिंह चौधरी रहे मैन ऑफ द मैच

मुजफ्फरनगर। सीसीएस स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के 16वें लीग मुकाबले में भवानी लायंस ने क्रिस्टल बालाजी टाइटंस को बेहद रोमांचक संघर्ष में 2 विकेट से पराजित कर दिया। मैच का निर्णय अंतिम ओवर में हुआ, जब दर्शकों की धड़कनें तेज हो गई थीं और हर गेंद के साथ उत्साह चरम पर था।

टॉस जीतकर क्रिस्टल बालाजी टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवरों में टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। कार्तिक सिद्दू ने संयमित और प्रभावशाली पारी खेलते हुए 84 गेंदों पर 57 रन बनाकर टीम को सशक्त स्थिति में पहुंचाया। दीपक राणा ने 26 रन तथा मोहम्मद अदनान ने 21 रन का योगदान दिया। भवानी लायंस की ओर से विशाल सिंह चौधरी ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए महत्वपूर्ण विकेट झटके और रन गति पर अंकुश लगाया।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में विज्ञान के साथ शिक्षा अनुभव पर दो दिवसीय संगोष्ठी संपन्न

163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भवानी लायंस की शुरुआत संतुलित रही। प्रतीक ने 33 गेंदों में 43 रन बनाकर टीम को मजबूत आधार दिया। इसके बाद विशाल सिंह ने नाबाद 52 रनों की शानदार पारी खेली और टीम को जीत के करीब पहुंचाया। कप्तान हितेश शर्मा ने भी निर्णायक क्षणों में अहम योगदान दिया। भवानी लायंस ने 19.4 ओवर में 8 विकेट खोकर 166 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। अंतिम ओवरों में मैच पूरी तरह रोमांच से भर गया था और दर्शकों का उत्साह देखने लायक रहा। क्रिस्टल बालाजी टाइटंस की गेंदबाजी प्रयास सराहनीय रहा, लेकिन अंतिम क्षणों में टीम दबाव बनाए रखने में असफल रही।

इसे भी पढ़ें:  महिला अधिवक्ता को आपत्तिजनक मैसेज भेजे, मुकदमा दर्ज

मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशाल सिंह चौधरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें सत्यनारायण प्रजापति द्वारा पुरस्कृत किया गया। वहीं फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार कार्तिक को एमसीए चेयरमैन भीमसेन कंसल ने प्रदान किया। मैच के दौरान कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और खेल पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें भाजपा नेता गौरव स्वरूप, एमसीए के चेयरमैन भीम कंसल, सचिव मनोज पुंडीर, अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, ओमदेव सिंह, शशांक जैन, कार्तिक स्वरूप, करण स्वरूप, कुशल पाल सिंह, रोहित चौधरी और विकास राठी सहित अनेक खेलप्रेमी शामिल रहे। इस जीत के साथ भवानी लायंस ने लीग तालिका में महत्वपूर्ण अंक अर्जित कर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। प्रतियोगिता में आगे के मुकाबले और भी रोमांचक होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar: शहर में हो रही दूषित जल आपूर्ति पर मंडलायुक्त नाराज

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  जयंत चौधरी ने कार्तिक को गांव पहुंचकर दी श्रद्धांजलिराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  भाजपा सरकारों ने महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भरः मीनाक्षी स्वरूप

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar: शहर में हो रही दूषित जल आपूर्ति पर मंडलायुक्त नाराजजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »