नए रालोद जिलाध्यक्ष का जोशीला स्वागत, कार्यकर्ताओं ने सिर पर उठाया

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष संजय राठी और क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक के स्वागत में मना जश्न, युवा कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के साथ ही वेस्ट यूपी में राष्ट्रीय लोकदल संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देने के उद्देश्य से नियुक्त किए गए नए पदाधिकारियों के सम्मान में शुक्रवार को जिला कार्यालय पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं का जोश और संगठन के प्रति समर्पण साफ तौर पर देखने को मिला।
राष्ट्रीय लोकदल के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष संजय राठी तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष हस्तिनापुर बनाये गये पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक का शुक्रवार को सरकूलर रोड स्थित रालोद जिला कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष संदीप मलिक के नेतृत्व में आयोजित इस स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। जैसे ही संजय राठी जिला कार्यालय पहुंचे, युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और नारेबाजी के बीच युवा कार्यकर्ताओं ने संजय राठी को कंधों पर उठाकर उनका अभिनंदन किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डाक कांवड़ियों की भागमभाग में सभी व्यवस्था हुई धड़ाम

स्वागत सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि संजय राठी और तरसपाल मलिक संगठन की मजबूत कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने संगठन को युवा जोश और अनुभव दोनों देने का कार्य किया है। इन दोनों नेताओं की ताजपोशी से रालोद संगठन को नई शक्ति और मजबूती मिलेगी। मंत्री अनिल कुमार ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। सभा में निवर्तमान जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने भी नए पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन को इन दोनों नेताओं के नेतृत्व से और अधिक मजबूती मिलेगी।

इसे भी पढ़ें:  प्रस्तावित चुनाव कार्यक्रम पर अगले आदेशों तक रोक

इस अवसर पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष संजय राठी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ना, किसानों और मजदूरों की आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी। संजय राठी ने भरोसा दिलाया कि रालोद को जिले में और अधिक मजबूत किया जाएगा। वहीं क्षेत्रीय अध्यक्ष हस्तिनापुर तरसपाल मलिक ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी के नेतृत्व में रालोद लगातार आगे बढ़ रही है और आने वाले समय में पार्टी जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरी उतरेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन हित में कार्य करने का आह्वान किया। समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और संगठन की एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक मिथलेश पाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी, सुधीर भारतीय सहित अन्य पदाधिकारी और सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  यूपी मौसम चेतावनी: 7 दिन तक बारिश-ओलों का खतरा, किसान सतर्क रहें

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  प्रस्तावित चुनाव कार्यक्रम पर अगले आदेशों तक रोकराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में आस्था और उल्लास से हुआ बसंत का स्वागत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  आई लव मोहम्मद -गर्दन काटने की धमकी देने वाला नदीम गिरफ्तारजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »