MUZAFFARNAGAR-डाक कांवड़ियों की भागमभाग में सभी व्यवस्था हुई धड़ाम

मुजफ्फरनगर। भगवान आशुतोष के जलाभिषेक के लिए साल 2024 का कांवड़ मेला बुधवार को अपनी विदाई बेला की ओर बढ़ता दिखाई दिया। पैदल कांवड़ियों और डीजे कांवड़ों के शोर और बम बम और हर हर महादेव के जयघोष के बीच डाक कांवड़ियों की भागमभाग ने भक्ति और आस्था का एक कौतूहल पैदा किया। डाक कांवड़ों की तेज रफ्तार को थामने के लिए शिव चौक से लेकर हाईवे तक पुलिस कर्मियों के पसीने छूटते नजर आये तो वहीं डाक कांवड़ों की दौड़ शुरू होने के साथ ही बुधवार को कांवड़ मार्ग पर की गई तमाम व्यवस्थाएं बौनी साबित होती दिखाई दी। इस बार डाक कांवड़ों की भागमभाग को कंट्रोल करने के लिए अस्थाई स्पीड ब्रेकर भी बने नजर नहीं आये।

बुधवार को कांवड़ यात्रा अपने शिखर पर पहुंचकर अब विदाई बेला की ओर उतरती नजर आई। इस दौरान कांवड़ मार्ग पर शहर से हाईवे तक पैदल कांवड़ियों की भीड़ के बीच ही डाक कांवड़ों के शोर और भागमभाग ने इस यात्रा के चरमोत्कर्ष पर पहुंचने का इशारा भी दे दिया। डाक कांवड़ों का दौर यूं तो मंगलवार की रात से ही शुरू हो गया था और मुजफ्फरनगर के रास्ते डाक कांवड़ियों की हरिद्वार की ओर दौड़ लगती नजर आई, लेकिन बुधवार की सुबह से ही हरिद्वार की ओर जाने और हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर दौड़ लगाने वाले कांवड़ियों की भीड़ ने भगवान शिव की भक्ति और आस्था की एक नई इबारत लिखने का काम किया। कांवड़ियों ने पूरी आस्था के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए हाथ में डाक कांवड़ लेकर उत्साह के साथ दौड़ लगाई।

सड़कों पर डाक कांवड़ दौड़ी, दिनभर कांवड़ियों की भागमभाग रही। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मार्गों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्था बनाने का प्रयास भी किया। डाक कांवड़िए दिल्ली-देहरादून हाईवे, पानीपत-खटीमा हाईवे और मुजफ्फरनगर से बड़ौत जाने वाले मार्ग पर खूब दौड़े। शहर में रुड़की रोड पर बुधवार देर रात तक डाक कांवड़ियों की इस दौड़ ने अदभुत नजारा पेश किया। शिव चौक की परिक्रमा लगाकर कांवड़िए अपने-अपने क्षेत्र के शिवालयों की ओर से आगे बढ़ गए। डाक कांवड़ बागपत के पुरा महादेव मंदिर के लिए बुढ़ाना मोड़ से होते हुए शाहपुर-बड़ौत मार्ग से होकर गुजरी। हाईवे पर डाक कांवड़ की भीड़ के कारण पुलिस को व्यवस्था बनाने में पसीने छूट गए। दुर्घटना बढ़ने का खतरा देखते हुए पुलिस को कई स्थानों पर बेरिकेडिंग भी करनी पड़ी, लेकिन डाक कांवड़ियों की भागमभाग और तेज रफ्तार में तमाम व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हुई। इस बार शहर में डाक कांवड़ों की रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए भगत सिंह रोड, शामली रोड, रुड़की रोड और मेरठ रोड पर बनाये जाने वाले अस्थाई स्पीड ब्रेकर भी बुधवार को नजर नहीं आये। 

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर-औवेसी की पतंग ने कादिर की उम्मीदों पर फेर दिया पानी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में करियर काउंसलिंग और रोजगार कौशल पर सेमिनारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  कार्यकर्ताओं का उत्साह, ऊर्जा और समर्पण अत्यंत प्रेरणादायकः कपिल देव अग्रवाल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-आंधी से गिरी ईंट भट्ठे की दीवार, मलबे में दबकर मजदूर की मौतजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »