मुजफ्फरनगर में एमपीएल-2 का काउंट डाउन शुरू, खिलाड़ियों की नीलामी

एमपीएल के ब्रांड एम्बेसडर क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने कराया ऑक्शन, पूर्व मंत्री संजीव बालियान और चेरयमैन मीनाक्षी स्वरूप ने लॉन्च की जर्सी

मुजफ्फरनगर। स्थानीय क्रिकेटरों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुज़फ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित मुज़फ्फरनगर प्रीमियर लीग के द्वितीय संस्करण की भव्य नीलामी आज मेरठ रोड स्थित एक होटल में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर लीग की सभी बारह टीमों ने भाग लिया, जिनमें अम्बा वॉरियर्स, बिंदल्स स्ट्राइकर्स, क्रिकगिरी चैंप्स, देवभूमि रॉयल्स, सिल्वरटोन पैंथर्स, सिल्वरटोन टाइगर्स, आरपीएल राइडर्स, मेडिकल मैवेरिक्स, टिहरी फाल्कन्स, वसुंधरा सुपरकिंग्स, क्रिस्टल बालाजी टाइटंस और भवानी लायंस शामिल थीं।

नीलामी प्रक्रिया प्वाइंट्स आधारित थी। प्रत्येक टीम को एक करोड़ प्वाइंट्स दिए गए, जिनसे वे 11 खिलाड़ियों की अपनी टीम तैयार कर सकती थीं। कुल 190 पंजीकृत खिलाड़ियों की नीलामी उनके कौशल और योग्यता के आधार पर की गई। खिलाड़ियों की बेस प्राइज तीन लाख, दो लाख और एक लाख रुपये निर्धारित की गई थी। कार्यक्रम में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार, पूर्व मंत्री संजीव बलियान, नगर पालिका चेयरपर्सन मिनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता गौरव स्वरूप और श्रवण कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुज़फ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन भीम कंसल, अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, सचिव मनोज पुंडीर, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, उपाध्यक्ष इंदर माथुर सहित कई सदस्य भी नीलामी में मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें:  थाना देवबंद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोकशी के इरादे से जा रहे शाकिर उर्फ गोलू गिरफ्तार

नीलामी का संचालन एंकर अमन शर्मा और तूलिका श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर एमपीएल-2 की चमचमाती ट्रॉफी का भव्य अनावरण किया गया और सभी टीमों की आधिकारिक जर्सी भी लॉन्च की गई। ऑक्शन का लाइव प्रसारण सेट चैनल पर किया गया। नीलामी में मुज़फ्फरनगर से 109, सहारनपुर से 25, शामली से 37, मेरठ से 17 और हापुड़ तथा बिजनौर से एक-एक खिलाड़ी को सूची में शामिल किया गया।

इसे भी पढ़ें:  गारबेज फ्री सिटी हमारी प्राथमिकता, शहर के हर नागरिक का साझा संकल्पः मीनाक्षी स्वरूप

आयोजनकर्ताओं ने बताया कि एमपीएल-2 के माध्यम से क्रिकेट एसोसिएशन का उद्देश्य जिले की क्रिकेट प्रतिभाओं को मजबूत मंच प्रदान करना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाना है। विशेष अतिथि डॉ संजीव बलियान और एमपीएल के ब्रांड एम्बेसडर क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने नवोदित खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए इसे युवा क्रिकेटरों के लिए उपयोगी मंच करार दिया। सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि एमपीएल-2 का आगाज 23 फरवरी को किया जायेगा। इसमें कई नामचीन खिलाड़ी और ब्रांड एम्बेसडर प्रवीण कुमार भी मौजदू रहेंगे। चीयर लीडर्स भी आकर्षण का केन्द्र होंगी। फाइनल मुकाबला 14 मार्च को होगा। 12 टीमों के खिलाड़ियों के साथ आयोजकों ने भी काउंट डाउन शुरू कर दिया है। सभी मैच स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम की पिच पर ही होंगे। इसके लिए खेल विभाग ने भी मैदान को संवारना शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में कूड़ा फेंकने को लेकर बवाल, सफाई कर्मचारियों और पुलिस में धक्का-मुक्की

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाबराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  थाना देवबंद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोकशी के इरादे से जा रहे शाकिर उर्फ गोलू गिरफ्तार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सूदखोरों की हैवानियतः कर्ज न चुका पाने पर युवक को दी दर्दनाक मौतजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »