गारबेज फ्री सिटी हमारी प्राथमिकता, शहर के हर नागरिक का साझा संकल्पः मीनाक्षी स्वरूप

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व शहरी सफाई में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों को जेएस एनवायरो ने किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। शहर को स्वच्छ, सुंदर और गारबेज फ्री बनाने के लक्ष्य के साथ नगरपालिका परिषद् और निजी क्षेत्र की कंपनी जेएस एनवायरो प्रा. लि. द्वारा संयुक्त रूप से चल रहे अभियान को नई गति देने के उद्देश्य से शनिवार को स्थानीय रेस्टोरेंट में एक विशेष कार्यक्रम सफाई मित्रों को करूणा का कंबल आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, यूसीसी (यूज़र चार्ज कलेक्शन) और शहरी सफाई व्यवस्था में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सफाई कर्मचारियों को कम्बल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल सफाई कर्मियों का उत्साहवर्धन करना था, बल्कि आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 के लिए शहर को सर्वाेत्तम श्रेणी में लाने का संकल्प दोहराना भी रहा।

मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का प्रबंध निदेशक जीवन कुमार उपाध्याय ने पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह सहित अन्य अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में मीनाक्षी स्वरूप ने सफाई कर्मियों और कंपनी की टीम को शहर के स्वच्छता अभियान की ‘रीढ़ बताते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर को गारबेज फ्री सिटी बनाना केवल एक प्रशासनिक लक्ष्य नहीं, बल्कि शहर के हर नागरिक का साझा संकल्प है। हमारी प्राथमिकता डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को पूरी तरह सुचारू और तकनीक-आधारित बनाना है। स्वच्छता सर्वेक्षण में हमें शीर्ष स्थान हासिल करना ही होगा, और इसके लिए हर कर्मचारी की भूमिका महत्वपूर्ण है। आने वाले महीनों में साफ-सफाई के हर पैमाने पर हम प्रदेश में उदाहरण पेश करेंगे। उन्होंने शहरवासियों से भी स्वच्छता में सहयोग करने तथा कूड़े को स्रोत पर ही अलग करने (सेग्रीकेशन) की अपील की।

इसे भी पढ़ें:  यशपाल के चार तीरः मुजफ्फरनगर में सीएम दौरे बाद भाजपा में अंदरूनी खींचतान तेज

अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने स्वच्छता सर्वेक्षण फरवरी 2026 को ध्यान में रखते हुए कहा कि नगरपालिका व कंपनी के बीच मजबूत समन्वय ही शहर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बना सकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले सर्वेक्षण में उच्च रैंक हासिल करने के लिए टीम को माइक्रो-लेवल पर काम करना होगा। डोर टू डोर गारबेज सोर्स सेग्रीकेशन और यूसीसी को शत-प्रतिशत तक ले जाना हमारा तात्कालिक लक्ष्य है। जल्द ही सभी वार्डों में कंपनी का विस्तृत स्टाफ तैनात किया जाएगा। उन्होंने सभी उपस्थितजनों को स्वच्छता के प्रति योगदान के लिए स्वच्छता शपथ ग्रहण कराई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-10वीं में दिशा और दिव्यांशी, 12वीं में अवनी बनीं जिला टॉपर

कंपनी के प्रबंध निदेशक जीवन कुमार उपाध्याय ने कहा कि मुजफ्फरनगर पालिका के साथ काम करते हुए छह महीने पूर्ण होने पर कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ सामने आई हैं। उन्होंने बताया हमें प्रारम्भ में 28 गारबेज प्वाइंट चिन्हित मिले थे, जिनमें से अधिकांश को समाप्त कर दिया गया है। हमारा अगला लक्ष्य 100 प्रतिशत डोर टू डोर कलेक्शन, एमआरएफ सेंटर का नियमित संचालन, गारबेज सेग्रीकेशन और शत-प्रतिशत यूसीसी हासिल करना है। इस वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण में हम मुजफ्फरनगर को यूपी में नंबर-वन श्रेणी में लाने के लिए पूरी क्षमता से काम करेंगे। उन्होंने यह भी घोषित किया कि जल्द ही कंपनी शांति फाउंडेशन के साथ मिलकर समाजसेवा के कई प्रोजेक्ट लॉन्च करेगी। कंपनी के प्रोजेक्ट हेड नीतेश चौधरी ने सभी उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही, सीएसएफआई योगेश गोलियान, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल, एसएफआई वैशाली सोती, रूचि सहित नगर पालिका और जेएस एनवायरो की बड़ी संख्या में टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में UGC के नए कानून के खिलाफ प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  योगी आदित्यनाथ की चेतावनी: बेटी की सुरक्षा से खिलवाड़ किया तो यमराज अगली मोड़ पर खड़े मिलेंगेराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सास और दामाद की नई लव स्टोरी, अवैध संबंध का आरोप…विवाहिता की मिली लाश

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर हादसे में मां-बेटे की मौत, पति जिंदगी से जूझ रहाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »