सशक्त शिक्षक विकसित और समृद्ध उत्तर प्रदेश की आधारशिलाः कपिल देव

मंत्री बोले-समाज निर्माण की मुख्य धुरी हैं शिक्षक, मानदेय वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा और स्थानांतरण लाभ से दिखा उत्साह

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि, वित्तविहीन एवं माध्यमिक शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा स्थानांतरण संबंधी लाभ सुनिश्चित करने के निर्णय के उपलक्ष्य में एक भव्य आभार सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

आभार समारोह का आयोजन मेरठ रोड स्थित राजकीय औद्योगिक संस्थान के सभागार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल रहे। उन्होंने समारोह में सहभागिता करते हुए उपस्थित शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, वित्तविहीन शिक्षकों एवं माध्यमिक शिक्षकों को संबोधित किया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने शिक्षकों के हित में कई ऐतिहासिक और दूरगामी निर्णय लिए हैं। शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि से उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, वहीं वित्तविहीन एवं माध्यमिक शिक्षकों को नगदरहित चिकित्सा सुविधा मिलने से गंभीर बीमारियों के उपचार में आर्थिक बाधाएं दूर होंगी।

इसे भी पढ़ें:  Transfer - मोनालिसा जौहरी बनीं बहराइच की नई SDM, राज्य सरकार ने 65 उपजिलाधिकारियों का किया तबादला

उन्होंने कहा कि स्थानांतरण संबंधी लाभ सुनिश्चित होने से शिक्षकों को पारदर्शी और न्यायसंगत व्यवस्था का लाभ मिलेगा। शिक्षक समाज निर्माण की धुरी हैं और उनका सम्मान तथा सशक्तिकरण ही विकसित और समृद्ध उत्तर प्रदेश की आधारशिला है। समारोह में अन्य वक्ताओं ने प्रदेश सरकार के निर्णयों को शिक्षक वर्ग के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इन कदमों से शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित शिक्षकों ने सरकार के प्रति सामूहिक रूप से आभार व्यक्त किया। समारोह में विधान परिषद सदस्य (शिक्षक) श्रीचंद शर्मा, राज्य महिला आयोग की सदस्या सपना कश्यप, प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण, शिक्षक संगठन के अध्यक्ष मुजीबुर्रहमान, अनिल ठाकुर, विपिन राठी, रोहित कौशिक, सुबोध त्यागी सहित सैकड़ों शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शेरनगर मंदिर पर हिंदू संगठनों के नेताओं का धरना, गौरव स्वरूप ने पहुंचकर दिया साथ

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सिसौना गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोपराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  आस मोहम्मद की तूफानी सेंचुरी से देवभूमि रॉयल्स की शानदार जीत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भाकियू अध्यक्ष बोले-बिजनौर में सीएमओ तेवतिया को अपमानित कियाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »