Transfer – मोनालिसा जौहरी बनीं बहराइच की नई SDM, राज्य सरकार ने 65 उपजिलाधिकारियों का किया तबादला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रविवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात 65 उपजिलाधिकारियों (SDM) के तबादले कर दिए। इन तबादलों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं—कुछ को विभिन्न जिलों का उपजिलाधिकारी बनाया गया है तो कुछ को नगर निगमों में सहायक नगर आयुक्त या औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में नई भूमिका सौंपी गई है।

प्राप्त आदेश के अनुसार, मोनालिसा जौहरी, जो वर्तमान में मुज़फ्फरनगर में SDM पद पर कार्यरत थीं, को अब बहराइच का नया उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके स्थानांतरण को शासन की क्षमता और प्रदर्शन आधारित नीति का हिस्सा माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  मुरादाबाद नवीन मंडी समिति छापेमारी से हड़कंप


तबादला सूची में शामिल प्रमुख अधिकारी- 

इस तबादला सूची में जिन अन्य प्रमुख अधिकारियों का नाम शामिल है, उनमें प्रद्युम्न कुमार, जय प्रकाश यादव, अजीत कुमार सिंह द्वितीय, रामशंकर द्वितीय, घनश्याम भारतीय, लखन लाल सिंह राजपूत, पैगाम हैदर, निशा श्रीवास्तव, कमल कुमार सिंह, पवन कुमार गुप्ता, ध्रुव नारायण यादव, शिव नरेश सिंह, कृष्ण राज सिंह, अखिलेश कुमार, रामेश्वर प्रसाद, सत्य पाल सिंह, सौरभ यादव, जितेन्द्र कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, संत राज, पूर्णिमा सिंह, संतोष कुमार कुशवाहा, मो. असलम, अभिषेक शाती, तपस्या यादव, अजय कुमार, तनुजा निगम, सुशील कुमार, आरती, धर्मवीर भारती, मान्धाता प्रताप सिंह, हृदय राम तिवारी, शशि कुमार, कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, मदन मोहन गुप्ता, उदयवीर सिंह, तरुण प्रताप सिंह, अरसाला प्रियंका, धर्मेंद्र कुमार, आशीष कुमार त्रिपाठी, रजनीश कुमार, सुमित कुमार सिंह, मनीष कुमार, विकास सिंह, विराग करवरिया, स्निग्धा चतुर्वेदी, आकांक्षा जोशी, रविंद्र प्रताप सिंह, रवि कुमार सिंह, विनीत कुमार सिंह, बृज मोहन शुक्ला, चंद्र प्रकाश पांडेय, सुशील प्रताप सिंह, प्राची त्रिपाठी, सराह अशरफ, सीमा सिंह, मुद्दला दुबे, आकांक्षा मिश्रा, सत्यपाल प्रजापति, ज्ञान प्रताप सिंह, विशाल सिंह यादव, अभय सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  वंदे भारत एक्सप्रेस मेरठ के स्थान पर सहारनपुर से चलाई जाये: कपिल देव

 कुछ को मिले विशेष दायित्व

इस प्रशासनिक बदलाव में कई अधिकारियों को लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, मेरठ, झांसी, गोरखपुर, वाराणसी, अलीगढ़ और फिरोजाबाद जैसे नगरों में सहायक नगर आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है। वहीं कुछ अधिकारियों को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण और लखनऊ विकास प्राधिकरण जैसे महत्वपूर्ण निकायों में स्थानांतरित किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  केंद्रीय जांच का शिकंजा: मुजफ्फरनगर की 7 पेस्टीसाइड फैक्ट्रियां पर छापा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  वंदे भारत एक्सप्रेस मेरठ के स्थान पर सहारनपुर से चलाई जाये: कपिल देवराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  BAPPA BIRTH DAY-भक्तों का कल्याण करने स्वर्ण रथ पर निकले गणपति

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  कांशीराम कालोनी में मंत्री कपिल देव ने सुगागिनों को बांटी साडीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »