यूपी में 12वीं तक के स्कूल 5 जनवरी तक रहेंगे बंद

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से साफ कहा है कि सभी जनपदों में कंबल और अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बढ़ती भीषण शीतलहर और घने कोहरे के कारण प्रदेश के सभी 12वीं तक के स्कूलों को 5 जनवरी, 2026 तक बंद करने का फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। सीएम योगी का यह आदेश आईसीएसई, सीबीएसई, यूपी बोर्ड सहित सभी मान्यता प्राप्त सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों पर लागू है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए आईसीएसई, सीबीएसई, यूपी और अन्य बोर्ड के क्लास 12 तक के सभी स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सेहत से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं सीएम योगी ने भीषण सर्दी के बीच अधिकारियों को फील्ड इंस्पेक्शन के साथ सतर्क रहने, कंबल सुनिश्चित करने, लोगों को खुले में सोने से रोकने और सभी नाइट शेल्टर में पूरी व्यवस्था करने को कहा है।
सीएम योगी ने साफ कहा है कि शीतलहर को लेकर सभी अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण करें। वहीं सीएम योगी ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति खुले में न सोएं, अधिकारी रैन बसेरों में सभी सुविधाएं सुनिश्चित करें। सीएम योगी ने ठंड के प्रकोप से बच्चों, बुजुर्गों और असहाय लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल राहत व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के आदेश दिए है।

इसे भी पढ़ें:  उद्योगों पर संकटः अवैध वसूली के लिए फैक्ट्री पर हमला, दहशत में उद्यमी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  गन्ना डालकर लौटते किसानों पर पटवारी ने चढ़ा दी स्कार्पियो, दो किसान गंभीरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  शहर की स्वच्छता और निर्माण गुणवत्ता पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप सख्त

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  रालोद-भाकियू नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की पहलजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »