उद्योगों पर संकटः अवैध वसूली के लिए फैक्ट्री पर हमला, दहशत में उद्यमी

तिरुपति एंटरप्राइजेज फैक्ट्री में पथराव और झूठी शिकायतों की धमकी पर उद्यमियों ने डीएम व एसपी से की शिकायत, कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले में औद्योगिक माहौल अब गंभीर चिंता के दौर से गुजरता नजर आ रहा है। फैक्ट्री मालिकों ने असामाजिक तत्वों द्वारा धमकाने, पथराव कराने और झूठी शिकायतों के जरिए दबाव बनाकर अवैध वसूली किए जाने के आरोप लगाए। उद्योगपतियों ने इसे जिले के निवेश और रोजगार के लिए घातक बताते हुए नाराजगी जताई और प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
जिले में फैक्ट्री मालिकों को असामाजिक तत्वों से लगातार धमकियां मिलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ शरारती तत्व उद्योगपतियों पर अवैध मांगें पूरी करने का दबाव बना रहे हैं और मांग न मानने पर फैक्ट्री बंद कराने तथा शासन-प्रशासन में प्रदूषण समेत अन्य झूठी शिकायतें करने की धमकी दे रहे हैं। फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स की ओर से पुलिस व प्रशासन को दी गई शिकायत में बताया गया कि तीन दिन पूर्व फेडरेशन के सदस्य अंशुल सिंगल एवं दीपक जैन की बामनहेड़ी बावनदरा पुल के पास स्थित तिरुपति एंटरप्राइजेज फैक्ट्री में कुछ असामाजिक तत्व जबरन घुस आए। आरोप है कि इन तत्वों ने फैक्ट्री परिसर में पथराव कर दहशत फैलाने का प्रयास किया और फैक्ट्री बंद कराने की धमकी दी।

इसे भी पढ़ें:  खुजेडा में हिंसक टकराव, पथराव और गोलीबारी में मासूम सहित छह घायल

इस गंभीर घटना को लेकर फेडरेशन के पदाधिकारी और सदस्य सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल में फेडरेशन के उपाध्यक्ष राकेश जैन, सचिव अभिषेक अग्रवाल, सह-सचिव आशीष गर्ग, अंकित संगल, अंकुर गर्ग, सत्यप्रकाश रेशु, व्यापार मंडल से एडवोकेट शलभ गुप्ता सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। सभी ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर पूरी घटना से अवगत कराया। उद्यमियों ने जिलाधिकारी को बताया कि इस तरह के भय और असुरक्षा के माहौल में उद्योग संचालन करना अत्यंत कठिन हो गया है। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगी तो इसका सीधा असर जिले के औद्योगिक विकास और रोजगार पर पड़ेगा। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें:  स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई प्रधान पति का अस्पताल सील

इसके बाद फेडरेशन के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात कर तहरीर सौंपी और शहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और उद्योगों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। फेडरेशन के सचिव अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि फेडरेशन इस निंदनीय घटना की घोर निंदा करता है और स्पष्ट करता है कि संगठन अपने प्रत्येक सदस्य के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। किसी भी व्यापारी या उद्योगपति का इस प्रकार से उत्पीड़न कदापि सहन नहीं किया जाएगा। फेडरेशन एकजुट है और सभी उद्यमी साथ हैं।

इसे भी पढ़ें:  सोनू कश्यप हत्याकांडः पीड़ित परिवार के घर घुसे अज्ञात लोग, बहन रहस्यमयी ढंग से लापता

उल्लेखनीय है कि इसी प्रकरण को लेकर दो दिन पूर्व वैश्य संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष कृष्णगोपाल मित्तल के नेतृत्व में भी डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने गांव भंडूर निवासी प्रसन्न कुमार पर फैक्ट्री में घुसकर धमकी देने, दहशत फैलाने और सोशल मीडिया पर वैश्य समाज के लोगों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप लगाए थे। वैश्य समाज और उद्यमियों का कहना है कि उक्त व्यक्ति लगातार फैक्ट्री मालिकों को धमकाकर तरह-तरह की अवैध मांगें कर रहा है और दबाव बनाने का प्रयास कर रहा है, जिससे उद्यमी वर्ग दहशत के माहौल में जीने को मजबूर है।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोपराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  अशर्फी मार्किट से चला नल उखाड़ा, जलापूर्ति बंद

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  खुजेडा में हिंसक टकराव, पथराव और गोलीबारी में मासूम सहित छह घायलजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »