टाउनहाल में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, हड़ताल की चेतावनी

ईओ पवन कुमार के कार्यालय पर की नारेबाजी, दो दिन में समाधान नहीं होने पर कामबंद करने का दिया नोटिस

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के सफाई कर्मचारियों और आउटसोर्स चालकों से जुड़े विवाद ने मंगलवार को नया मोड़ ले लिया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन किया, नारेबाजी की और अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए दो दिन का अल्टीमेटम दिया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित अवधि में उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो वे कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे। ऐसे में ईओ पवन कुमार ने भी सख्त चेतावनी दी है कि यदि अनैतिक दबाव बनाकर कामबंद किया तो सख्त कार्यवाही की जायेगी। वो डीएम को रिपोर्ट भेज रहे हैं।

विवाद नगर पालिका के बड़े कूड़ा वाहनों, जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉली, बुल लोडर, रोबोट सहित अन्य वाहनों पर कार्यरत आउटसोर्स चालकों को नई ठेका कंपनी के माध्यम से कार्य कराने की व्यवस्था को लेकर है। इस मुद्दे पर पिछले कई दिनों से विभिन्न कर्मचारी संगठनों और वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों की ओर से लगातार विरोध और हड़ताल की चेतावनियां दी जा रही हैं। नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि इस संबंध में चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप और अधिशासी अधिकारी स्तर पर कर्मचारी प्रतिनिधियों के साथ कई दौर की वार्ता हो चुकी है। प्रशासन के अनुसार सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नीरज बिड़ला और महामंत्री मिलन कुमार भी सहमति जता चुके हैं, लेकिन अब अन्य संगठनों के पदाधिकारी आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में वार्ड 20 के सभासद हनी पाल चंदेल का निधन

संयुक्त सफाई कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के बैनर पर बुधवार को राजेश उटवाल, पालेराम, चमनलाल ढिंगान, शीलू वाल्मीकि, राजू वैध, राजकुमार बेनीवाल आदि द्वारा दिए गए नोटिस में आउटसोर्स चालकों को नई कंपनी में न भेजने, पूर्व ठेका कंपनी में कथित पीएफ घोटाले की जांच एवं बकाया भुगतान, शासनादेश के अनुसार वेतन वृद्धि, अवकाश के दिन कार्य करने पर अतिरिक्त भुगतान तथा सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव शीघ्र कराने की मांग की गई है। आंदोलन को संगठित रूप देने के लिए भाजपा नेता एवं पालिका कर्मचारी रोहित वाल्मीकि के संरक्षण में एक संघर्ष समिति का गठन किया गया है। समिति में पालेराम को अध्यक्ष तथा राजेश उटवाल और चमनलाल ढिंगान को महामंत्री बनाया गया है। समिति में सफाई नायक, चालक और सफाई कर्मचारियों सहित लगभग 40 सदस्य शामिल किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव सीएम योगी से मिले, कहा-मेरा मुजफ्फरनगर देखने आओ सरकार

अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने स्पष्ट किया कि संबंधित चालक नगर पालिका के नहीं बल्कि ठेकेदार के कर्मचारी हैं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन के अनुसार भुगतान कराया जा रहा है और नगर पालिका स्तर पर कोई भुगतान लंबित नहीं है। पुराने ठेके की अवधि समाप्त होने के बाद नई कंपनी को कार्य सौंपा गया है। कर्मचारियों का रोजगार सुरक्षित रखने के उद्देश्य से नई कंपनी को उन्हें वेतन वृद्धि के साथ समायोजित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिस पर कंपनी भी सहमत है। ईओ ने आरोप लगाया कि अधिक वेतन की पेशकश के बावजूद कुछ कर्मचारी कार्य करने को तैयार नहीं हैं और कुछ लोग उन्हें भड़काकर अनावश्यक दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में 39 PPS अधिकारियों के तबादले, जानिए किसे कहां भेजा गया

उन्होंने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। साथ ही सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को अंतिम चेतावनी जारी की जाएगी कि यदि वे किसी संगठन या नेता के बहकावे में आकर काम बंद करते हैं तो उनके हितों की सुरक्षा की जिम्मेदारी नगर पालिका की नहीं होगी और नई कंपनी में समायोजन भी प्रभावित हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस समय कांवड़ यात्रा की तैयारियों का काम चल रहा है, यदि जबरन हड़ताल कराई गई या नगर पालिका के कार्य में बाधा पहुंचाई गई तो जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-वार्ड 48 में चेयरपर्सन ने दी नये नलकूल की सौगातराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी के ठहराव से दूर हुई नाराज़गी, भाजपा कार्यकर्ताओं में लौटी ऊर्जा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-वार्ड 48 में चेयरपर्सन ने दी नये नलकूल की सौगातजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »