मुजफ्फरनगर में वार्ड 20 के सभासद हनी पाल चंदेल का निधन

Oplus_131072

लंबी बीमारी के बाद ली अंतिम सांस, नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा नेताओं ने जताया शोक

मुज़फ़्फरनगर। नगर पालिका परिषद मुज़फ़्फरनगर के वार्ड 20 के मौजूदा सभासद और भाजपा नेता हनी पाल चंदेल का बुधवार देर रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे पिछले दो से तीन महीनों से अस्वस्थ थे और एम्स ऋषिकेश में उपचाराधीन थे, जहां वे कोमा में थे।

इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar-गणतंत्र दिवस पर मुजफ्फरनगर में सभी शराब की दुकानें रहेंगी बंद

हनी पाल चंदेल भाजपा से लगातार दूसरी बार सभासद निर्वाचित हुए थे। क्षेत्र में उनकी सक्रियता और सरल स्वभाव के कारण वे जनता में विशेष लोकप्रियता रखते थे। हनी पाल भारतीय जनता पार्टी में 2011 से 2016 तक वार्ड अध्यक्ष के पद का दायित्व निभाते रहे। वर्तमान में वो भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे।

इसे भी पढ़ें:  एमजी पब्लिक स्कूल में लक्ष्मी-गणेश पूजन के साथ धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव

उनके निधन की सूचना मिलते ही नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप के साथ ही नगरपालिका के कई सभासद उनके आवास पहुंचे और परिजनों से मिलकर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हनी पाल का जाना पार्टी और समाज दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है।

इसे भी पढ़ें:  अफसरशाही के आगे मंत्री बेबस, जनता के सवालों के बीच घिरे कपिल देव

सुबह से ही क्षेत्र के लोगों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों का तांता उनके घर पहुंचने लगा, जहां लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। हनी पाल चंदेल के निधन से वार्ड 20 सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। उनका दाह संस्कार 11 बजे नदी रोड स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा। 

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  अफसरशाही के आगे मंत्री बेबस, जनता के सवालों के बीच घिरे कपिल देवराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार शातिर गिरफ्तार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  अफसरशाही के आगे मंत्री बेबस, जनता के सवालों के बीच घिरे कपिल देवजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »