सूजडू में सफाई कर्मचारियों पर हमला, विरोध पर की गई मारपीट

नाले की सिल्ट उठाने गई पालिका सफाई टीम से गाली गलौच, वाहनों पर किया पथराव, दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। शहर के सूजडू क्षेत्र में नगरपालिका परिषद की सफाई टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। नाले की सफाई के दौरान पहुंचे कर्मचारियों के साथ अभद्रता, मारपीट और वाहनों पर पथराव किया गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सूजडू स्थित रतन मार्किट में नगरपालिका परिषद की ओर से नाले की सफाई और निकली सिल्ट को उठाने के लिए गुरूवार को वाहनों के साथ कर्मचारियों की टीम भेजी गई थी। टीम में तीन आउटसोर्स सफाई कर्मचारी शामिल थे, जो एक बुल और दो डंपर लेकर मौके पर सिल्ट सफाई का कार्य कर रहे थे। कार्य के दौरान दो युवक वहां पहुंचे और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। कर्मचारियों द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर दी और वाहनों पर पत्थर फेंके। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इसे भी पढ़ें:  नींद की झपकी और मौत... मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को बेकाबू कार ने रौंदा

घटना की सूचना मिलते ही पालिका के सीएसएफआई योगेश कुमार मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इसके बाद विभागीय अधिकारियों और पालिकाध्यक्ष को पूरे मामले से अवगत कराया गया। पीड़ित सफाई कर्मचारी चालक मतलूब पुत्र याकूब निवासी गांव खेडी फिरोजाबाद थाना ककरौली ने खालापार थाने में तहरीर देकर बताया कि वह टीम के साथ सूजडू में सिल्ट उठाने का कार्य कर रहा था, तभी दो युवक आए और बिना किसी कारण गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। आरोपियों ने रास्ते में पड़ी ईंटों से हमला किया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। खालापार थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  स्टील प्लांट में इलेक्ट्रीशियन की अचानक मौत, परिजनों में कोहराम

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-आधार से जुड़ी परेशानी का समाधान अब होगा आसानराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  स्टील प्लांट में इलेक्ट्रीशियन की अचानक मौत, परिजनों में कोहराम

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-खेतों पर काम कर रहे युवक की गोली मारकर हत्याजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »