लुटेरे बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक घायल, तीन गिरफ्तार

गाजियाबाद के युवक को बाइक खरीदने के लिए बुलाकर की थी लूटपाट, बाइक और अन्य सामान बरामद

मुजफ्फरनगर। बाइक खरीदने के लिए फोन पर गाजियाबाद से युवक को यहां बुलाकर जंगल में ले जाने के बाद हथियारों से आतंकित करते हुए लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे तीन बदमाशों को छपार पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जबकि उसके दो साथी काम्बिंग में जंगल से गिरफ्तार कर लिये गये। इनके पास से लूटी गई बाइक और अन्य सामान पुलिस ने बरामद किया है।

यह मामला 8 मई 2026 का है, जब थाना छपार क्षेत्र में गाजियाबाद निवासी एक व्यक्ति से तीन अज्ञात बदमाशों ने उसकी मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूट लिया था। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार देर रात थाना छपार पुलिस बढेड़ी रजवाहा मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे नहीं रुके और पुलिस पर गोलीबारी करते हुए भागने लगे।

इसे भी पढ़ें:  गरबा-रामलीला में आधार कार्ड से हो एंट्री, मुस्लिम लड़कों पर लगाया आरोप: साध्वी प्राची 

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश जुहैब पुत्र जुबैर निवासी सफरपुर, थाना गंगनहर (रुड़की, हरिद्वार) के पैर में गोली लग गई। उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। उसके दो अन्य साथियों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से लूटी गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त बुलेट बाइक के साथ-साथ 2 अवैध तमंचे और जिंदा-खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। सीओ सदर डॉ रवि शंकर मिश्रा के अनुसार, तीनों आरोपी उसी लूट की घटना में शामिल थे और लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में दो पटाखा बुलेट बाइकों पर कार्यवाही, सीज किया भारी जुर्माना

रेई गांव मार्ग पर जंगल ले जाकर की थी युवक की पिटाई

थाना छपार क्षेत्र में बाइक खरीदने के बहाने बुलाकर गाजियाबाद निवासी युवक से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। पीड़ित विकास यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसने अपनी मोटरसाईकिल स्पेलण्डर रजिस्ट्रेशन नम्बर यूपी 76 एएफ 9264 (ब्लैक रंग) बेचने के लिये आॅनलाइन सूचना डाली थी। इसी को लेकर ए-चैट ऐप के माध्यम से उसकी शंकी नाम की आईडी से बातचीत हुई थी। आरोपी ने बाइक खरीदने के लिए उसे अर्बन होटल हाईवे मुजफ्फरनगर पर बुलाया था। विकास यादव के अनुसार वो 8 मई को नौ बजे बाइक लेकर अर्बन होटल पर आ गया था। पीड़ित के अनुसार वहां तीन युवक सिल्वर रंग की बुलेट बाइक पर पहुंचे और ऑफिस चलने की बात कहकर उसे रई गांव मार्ग पर ले गए। रास्ते में आरोपियों ने उसका हेलमेट छीनकर मारपीट की तथा दो युवकों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। बदमाश उसकी स्प्लेंडर बाइक, ओप्पो मोबाइल और जेब में रखे 800 रुपये लूटकर फरार हो गए। इनमें शामिल लोग, एक युवक को अहमद कहकर पुकार रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी और आज ये मुठभेड़ हो गई, तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  गूगल मैप का धोखाः छूटी पुलिस भर्ती परीक्षा, अभ्यर्थी पहुंचे शामली

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  गरबा-रामलीला में आधार कार्ड से हो एंट्री, मुस्लिम लड़कों पर लगाया आरोप: साध्वी प्राची राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  उद्यमियों ने की गुलामी के प्रतीक लीज होल्ड कानून को बदलने की मांग

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका सीमा विस्तार में आए 11 गावों की सरकारी जमीन का गबनजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »