मुजफ्फरनगर में दो पटाखा बुलेट बाइकों पर कार्यवाही, सीज किया भारी जुर्माना

इस प्रकार की हरकतें सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के साथ-साथ आमजन के लिए खतरा भी पैदा करती हैं

मुजफ्फरनगर। सड़क पर बुलट मोटरसाइकिल से पटाखे फोड़ने के वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन को सीज करते हुए चालान भी किया है। शहर के दो थाना क्षेत्रों में पुलिस ने दो बुलेट बाइकों के खिलाफ कार्यवाही की है।
घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत उत्तरी रामपुरी की बताई गई है, जहाँ एक युवक द्वारा चलती बुलट से पटाखे फोड़ते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बाइक और आरोपी की पहचान के प्रयास शुरू किए। पुलिस टीम ने जांच करते हुए बुलट मोटरसाइकिल संख्या यूपी 12 एएन 7444 को बरामद कर सीज कर दिया। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की हरकतें सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के साथ-साथ आमजन के लिए खतरा भी पैदा करती हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर बार चुनाव: दूसरे राउंड में प्रमोद त्यागी अध्यक्ष और सुरेंद्र मलिक महासचिव पद पर आगे

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने, खतरनाक स्टंट करने या आतिशबाज़ी कर दूसरों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने अपील की कि किसी भी तरह की ऐसी गतिविधि को बढ़ावा न दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की गई है। इससे पहले सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने भी पटाखा छोड़ने वाली एक बुलेट बाइक को सीज करते हुए 17 हजार रुपये का चालान किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि बुलेट बाइक संख्या यूपी 12 एके 5279 में मोडिफाइड साइलेंस लगाया गया था, जिससे चलाये जाने पर पटाखा जैसी आवास उत्पन्न हो रही थी। इसी को लेकर कार्यवाही की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में क्राइम कंट्रोल को लेकर एक्शन मोड पर आए मंत्री कपिल देव

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  खतौली में रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शवराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मददगार बनेंगे फोन नम्बरः एसआईआर में हो रही परेशानी, तो डायल करें 1950

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  टीएओ का पांच महीनों से नहीं मिला वेतन, ईओ से शिकायतजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »