मुजफ्फरनगर में ‘बदमाशों के देवता’ का पुलिस ने किया एनकाउंटर

सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, जिला परिषद मार्किट के व्यापारी को दी थी धमकी

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना पुलिस और एक बदमाश के बीच बृहस्पतिवार को सीधी मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश प्रताप के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। आरोप है कि उसने जिला परिषद मार्किट के एक व्यापारी से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।

मुजफ्फरनगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिविल लाइन थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में प्रताप सिंह नाम का एक शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। एसएचओ आशुतोष कुमार के अनुसार जिला परिषद मार्किट के एक व्यापारी से कुछ दिन पहले 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी न देने पर व्यापारी को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई थी। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही थी।

इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की दर्दनाक मौत

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि रंगदारी मांगने वाला बदमाश क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश प्रताप उर्फ बदमाशों का देवता के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। वो अपने साथी के साथ यहां किसी वारदात की फिराक में आया था। घायल बदमाश को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने उसके पास से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस वारदात में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे।

इसे भी पढ़ें:  जाति आधारित राजनीति पर BJP सख्त: ब्राह्मण विधायकों की बैठक को लेकर पंकज चौधरी का बयान

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  जाति आधारित राजनीति पर BJP सख्त: ब्राह्मण विधायकों की बैठक को लेकर पंकज चौधरी का बयानराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  उद्योगों की लीज होल्ड भूमि को फ्री होल्ड करने की मांग, मंत्री कपिल देव को दिया ज्ञापन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में दमदार बाइक जावा का पहला शोरूम खुलाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »