जाति आधारित राजनीति पर BJP सख्त: ब्राह्मण विधायकों की बैठक को लेकर पंकज चौधरी का बयान

पंकज चौधरी का बयान BJP जाति आधारित राजनीति

लखनऊ। पंकज चौधरी का बयान उत्तर प्रदेश की राजनीति में उस समय चर्चा में आया, जब BJP के भीतर जाति आधारित बैठकों को लेकर सख्त संदेश दिया गया।उत्तर प्रदेश के नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पार्टी के भीतर जाति आधारित गतिविधियों को लेकर स्पष्ट और सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने भाजपा के जनप्रतिनिधियों को दो टूक संदेश देते हुए कहा कि पार्टी किसी भी तरह की नकारात्मक या वर्ग विशेष की राजनीति को स्वीकार नहीं करती।

मीडिया में हाल ही में सामने आई उन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए, जिनमें कुछ विधायकों की जातीय बैठकों का जिक्र किया गया था, पंकज चौधरी ने कहा कि ऐसे कृत्य भाजपा के संविधान, अनुशासन और वैचारिक परंपराओं के अनुरूप नहीं हैं। भाजपा एक सिद्धांतवादी राजनीतिक दल है, जो परिवारवाद या जाति आधारित राजनीति से खुद को अलग रखती है।

इसे भी पढ़ें:  आईपीएस सिद्धार्थ के. मिश्रा बने सीओ सिटी, मंडी से फुगाना गई रूपाली राय

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का यह बयान उस समय आया है, जब विधानसभा सत्र के दौरान कुशीनगर से भाजपा विधायक पीएन पाठक के आवास पर ब्राह्मण विधायकों की एक बैठक हुई थी। इस बैठक में प्रदेश की राजनीति में ब्राह्मण समाज की भूमिका और स्थिति को लेकर चर्चा की गई थी।

इसे भी पढ़ें:  अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने को तैयार मातृशक्तिः मीनाक्षी स्वरूप

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पंकज चौधरी ने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों से संवाद किया है और उन्हें भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से पूरी तरह बचने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने साफ किया कि यदि कोई भी जनप्रतिनिधि दोबारा ऐसी गतिविधियों में शामिल पाया गया, तो इसे पार्टी संविधान के तहत अनुशासनहीनता माना जाएगा।

पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास और राष्ट्रवाद आधारित राजनीति मजबूत हुई है। इसके चलते जाति आधारित राजनीति करने वाले दलों की जमीन खिसक रही है। उन्होंने समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे दल हताशा में भाजपा के खिलाफ भ्रामक नैरेटिव गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-वीआईपी नंबर के नाम पर किसान परिवार से की ठगी

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने अंत में कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों को पार्टी की मर्यादा, अनुशासन और विचारधारा के अनुरूप ही सार्वजनिक जीवन में आचरण करना चाहिए और किसी भी तरह की नकारात्मक राजनीति से दूरी बनाए रखनी चाहिए।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने को तैयार मातृशक्तिः मीनाक्षी स्वरूपराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  अब वैश्विक बाजार में दस्तक देगा जिले का गुड़, ओडीओपी में मिला जीआई टैग

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  चकबंदी : अब 75% किसानों की लिखित सहमति पर ही होगी चकबंदीजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »