पुलिस के खिलाफ कश्यप समाज की महापंचायत में दिखा आक्रोश

भौराकलां में पुलिस और युवकों के विवाद के बाद बुलाई गई थी महापंचायत, एसपी ग्रामीण के आश्वासन पर फिलहाल टला आंदोलन

मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र में पुलिस और कश्यप समाज के दो युवकों के बीच हुए विवाद के बाद उत्पन्न तनाव को लेकर शनिवार को महापंचायत हुई, लेकिन यहां पहुंचे अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा दिया तो प्रशासन के आश्वासन पर स्थगित कर दी गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक से हुई बातचीत के बाद पंचायत में मौजूद समाज के प्रमुख लोगों ने प्रशासन को चार दिन का समय देने का निर्णय लिया।

गौरतलब है कि शुक्रवार को भौराकलां थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग अभियान के दौरान साइड देने को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस के अनुसार खेत से घास लेकर लौट रहे कश्यप समाज के दो युवकों से रास्ता खाली करने को कहा गया, जिस पर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई और एक पुलिस कर्मी की वर्दी भी फट गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और पुलिस कर्मियों से अभद्रता समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।

इसे भी पढ़ें:  खतौली बार एसोसिएशन चुनाव 2026-27: 47 नामांकन पत्र बिके, 15 हुए जमा

घटना के बाद कश्यप समाज के जिम्मेदार लोग थाने पहुंचे और मामले को आपसी सहमति से निपटाने का प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बनने पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई जारी रखी और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके विरोध में समाज ने शनिवार सुबह भौराकलां में महापंचायत बुलाने का ऐलान किया था। पंचायत को लेकर सोशल मीडिया पर भी वीडियो जारी कर समाज के लोगों से एकजुट होकर पहुंचने और न्याय की मांग उठाने की अपील की गई थी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के युवक की मेरठ में गला रेतकर नृशंस हत्या

शनिवार को आयोजित पंचायत में कश्यपय समाज के सैंकड़ों लोग जुटे थे। यहां पर आंदोलन की रणनीति पर विचार किया जा रहा था, सभी लोग पुलिस के रवैर्य को लेकर आक्रोशित नजर आये। इसी बीच एसपी देहात संजय अक्षय महाडिक भी मौके पर पहुंचे और कश्यप समाज के जिम्मेदार लोगों से वार्ता की। अधिकारियों के साथ हुई वार्ता के बाद आंदोलन को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया। समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि प्रशासन को चार दिन का समय दिया गया है। यदि इस अवधि में उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आगे की रणनीति बनाकर फिर से आंदोलन शुरू किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  तांत्रिक क्रिया के बहाने महिला ने अधिवक्ता को बनाया शिकार, नौ लाख के जेवर लेकर फरार

महापंचायत में कश्यप समाज बुढ़ाना के खाप चौधरी डॉ. सोनू कश्यप, महर्षि कश्यप एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर सुशील कश्यप, चौधरी राकेश कश्यप, ओमपाल कश्यप, सचिन कश्यप, अमित कश्यप, पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप, मास्टर नीटू कश्यप सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। पंचायत में पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग उठाई गई। उधर, पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती हुई है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच नियमानुसार की जा रही है और कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  स्मार्ट प्रीपेड मीटर अनिवार्य नहीं, यूपी उपभोक्ताओं को राहतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-महिला से बैग लूटने वाले बदमाशों से मुठभेड़, एक घायल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  तांत्रिक क्रिया के बहाने महिला ने अधिवक्ता को बनाया शिकार, नौ लाख के जेवर लेकर फरारजारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »