तांत्रिक क्रिया के बहाने महिला ने अधिवक्ता को बनाया शिकार, नौ लाख के जेवर लेकर फरार

भूत-प्रेत का साया बताकर घर में घुसी, पोटली बदलकर सोने के आभूषण कर दिए गायब, सीसीटीवी में साथी युवक की मौजूदगी भी आई सामने

मुजफ्फरनगर। अंधविश्वास का फायदा उठाकर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने तांत्रिक क्रिया के नाम पर अधिवक्ता और उनके परिवार को झांसे में लेकर लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच शुरू हो गई है।

मुजफ्फरनगर के थाना खालापार क्षेत्र में एक शातिर महिला द्वारा तांत्रिक क्रिया के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। कुंगर पट्टी सुजडू निवासी अधिवक्ता आमिर रजा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 15 अप्रैल 2026 की शाम करीब 5रू30 बजे एक महिला, जिसने अपना नाम हकीम बानो बताया, उनके घर पहुंची। महिला ने दावा किया कि वह झाड़-फूंक का काम करती है और उनके घर पर किसी प्रकार की नकारात्मक शक्तियों का साया है। उसने भरोसा दिलाया कि तांत्रिक क्रिया के जरिए वह इस समस्या का समाधान कर सकती है। परिवार पहले से परेशान होने के कारण उसकी बातों में आ गया।

इसे भी पढ़ें:  PALIKA-रिकॉर्ड रूम में मनमानी का आलम, चेयरपर्सन ने पकड़ा बाहरी कर्मचारी

महिला ने तांत्रिक प्रक्रिया के दौरान घर में मौजूद सोने के जेवरात अपने पास मंगवाए। अधिवक्ता ने चार सोने के कंगन, एक अंगूठी और एक सोने की चेन, जिनका कुल वजन लगभग छह तोला बताया गया है, महिला को सौंप दिए। महिला ने इन जेवरों की एक पोटली बनाकर कमरे में रख दी और कहा कि इसे अगले दिन शाम 4 बजे ही खोला जाए। इसके बाद वह अपना विजिटिंग कार्ड देकर वहां से चली गई। अगले दिन तय समय पर जब अधिवक्ता ने पोटली खोली, तो उसमें जेवरात नहीं थे। पोटली बदली हुई थी और अंदर कुछ भी कीमती सामान नहीं मिला।

इसे भी पढ़ें:  अपने पहले तहसील दिवस में डीएम उमेश मिश्रा ने हाथों-हाथ निपटाई 10 शिकायतें

घटना के बाद जब घर के सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, तो पाया गया कि महिला के साथ एक अज्ञात युवक भी था, जो पूरे समय घर के बाहर खड़ा रहा। आशंका जताई जा रही है कि उसी ने पोटली बदलने में महिला की मदद की। पीड़ित अधिवक्ता ने थाना खालापार में महिला और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। यह घटना एक बार फिर अंधविश्वास के नाम पर होने वाली ठगी को उजागर करती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस प्रकार के झांसे में आने से बचें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

इसे भी पढ़ें:  सुबह सवेरे सड़कों पर उतरीं पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  अपने पहले तहसील दिवस में डीएम उमेश मिश्रा ने हाथों-हाथ निपटाई 10 शिकायतेंराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई प्रधान पति का अस्पताल सील

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  PALIKA-रिकॉर्ड रूम में मनमानी का आलम, चेयरपर्सन ने पकड़ा बाहरी कर्मचारीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »