ऑपरेशन सवेराः तीन जिलों में 104 तस्कर गिरफ्तार, 13.30 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त

एक मादक पदार्थ तस्कर को हो चुकी है एक साल की सजा, 6.556 किलोग्राम स्मैक बरामद, 7,800 नशीली गोलियां भी जब्त

मुजफ्फरनगर। नशे के काले कारोबार को लेकर मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ छेड़े गए विशेष अभियान ऑपरेशन सवेरा के तहत सहारनपुर परिक्षेत्र के तीनों जनपदों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली की पुलिस ने अब तक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस अभियान में अभी तक तीनों जिलों में कुल 104 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लगभग 13.30 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थों की बरामदगी की गई है। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई के दौरान 6.556 किलोग्राम स्मैक सहित भारी मात्रा में नशीले पदार्थ पकड़े गए हैं और एक मादक पदार्थ तस्कर को सजा दिलाने में भी पुलिस सफल रही।
सहारनपुर परिक्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार व प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने एक बड़ा अभियान छेड़ रखा है। पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत अब तक की कार्यवाही ने नशे के जाल को फैलाने वाले तस्करों को बड़ा झटका दिया है। डीआईजी रेंज अभिषेक सिंह ने 04 सितंबर 2025 तक परिक्षेत्र के तीनों जनपदों की पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण अपनी विभागीय सोशल माइक्रो साइट एक्स पर पोस्ट किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  फेसबुक पर महिला ने की दोस्ती, ट्रैडिंग में फंसाकर किया 12 लाख का ऑनलाइन फ्रॉड

इसके अनुसार संयुक्त रूप से तीनों मिलों में इस अभियान के दौरान मादक पदार्थ की तस्करी और कारोबार करने के आरोप में 104 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 13 करोड़ 30 लाख 35 हजार 370 रुपये मूल्य के मादक पदार्थों की बरामदगी की है। इसके अलावा पुलिस ने 6.556 किलोग्राम स्मैक और 7,800 नशीली गोलियां भी जब्त की हैं। जनपद शामली पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त एक अभ्यस्त अपराधी जितेन्द्र उर्फ जित्ता पुत्र पीतम सिंह निवासी ग्राम किवाना, थाना काँधला को गैंगस्टर एक्ट में जिला कारागार मुजफ्फरनगर में एक वर्ष के लिए निरुद्ध कराया है।
मुजफ्फरनगर पुलिस को रेंज में दूसरा स्थान
ऑपरेशन सवेरे में कार्यवाही के लिए सहारनपुर रेंज के तीनों जनपदों में मुजफ्फरनगर पुलिस को दूसरा स्थान मिला है, जबकि सहारनपुर पुलिस कार्यवाही के मामले में टॉप पर है। आंकड़ों के अनुसार मुजफ्फरनगर पुलिस ने 4 सितम्बर की कार्यवाही में मादक पदार्थ की तस्करी व कारोबार में लिप्त 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली पैतृक संपत्ति विवाद में जान से मारने की धमकी
खतौली पुलिस द्वारा पकड़े गये चार मादक पदार्थ तस्करों के साथ एसएसपी व अन्स अफसर।

इनके कब्जे से 05 करोड़ 44 लाख 49 हजार 970 रुपये कीमत के मादक पदार्थ जब्त किये हैं। इनमें 05 करोड़ 30 लाख 40 हजार रुपये कीमत की 2.652 किलोग्राम स्मैक, 10 लाख 57 हजार 650 रुपये का 42.306 किलोग्राम गांजा, 89 हजार रुपये कीमत की 890 ग्राम चरस, 87 हजार 520 रुपये का 10.94 किलोग्राम डोडा चूर्ण और 01 लाख 75 हजार 800 रुपये कीमत की 586 ग्राम अफीम की बरामदगी शामिल है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा का कहना है कि यह संयुक्त कार्रवाई नशा तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के साथ-साथ युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकालने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो रही है। यह ऑपरेशन आगे भी जारी रहेगा और नशे के कारोबार से जुड़े हर व्यक्ति को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  शाहबुद्दीनपुर में ईंट भट्टे के ईंधन में लगी आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में रिश्वत लेते सिविल लाइन थाने के एसएसआई गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रुपये के गांजा व कार सहित एक गिरफ्तार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  अंतराष्ट्रीय ट्रेड शो में छाया मुजफ्फरनगर के गुड़ का स्वादजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »