फेसबुक पर महिला ने की दोस्ती, ट्रैडिंग में फंसाकर किया 12 लाख का ऑनलाइन फ्रॉड

मुजफ्फरनगर। सोशल साइट फेसबुक पर एक महिला ने युवक के साथ दोस्ती की और फिर अपनी बातों के जाल में उसको फंसाकर ऑनलाइन ट्रैडिंग में फंसाया और एक महीने के भीतर ही 12 लाख रुपये का इन्वेस्ट कराकर रकम हड़प ली। पैसा निकालना चाहा तो युवक का अकाउंट फ्रीज कर दिया गया। युवक की शिकायत पर अज्ञात महिला व ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
थाना जानसठ क्षेत्र के गांव घटायन के मौहल्ला दक्षिणी में रहने वाले 37 वर्षीय युवक प्रदीप कुमार पुत्र सेवाराम ने साइबर थाने में तहरीर देते हुए ऑनलाइन फ्रॉड की जानकारी पुलिस को दी है। प्रदीप ने बताया कि उसने सोशल साइट फेसबुक पर प्रदीप कश्यप के नाम से अपनी आईडी बना रखी है। एक दिन इसी आईडी पर उसको एक अज्ञात महिला ने सिमरन कौर के नाम से उसको फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, जो उसने एक्सेप्ट कर ली थी। इसके बाद सिमरन से बातों का दौर शुरू हुआ। सिमरन ने उसको पारिवारिक परेशानियों की जानकारी दी और उसको संवेदनाओं के सहारे भरोसा जीता। फिर सिमरन ने प्रदीप को ऑनलाइन ट्रैडिंग का ऑफर किया।
प्रदीप ने पुलिस को बताया कि उसने सिमरन के ऑफर को लगातार ठुकराया और फिर एक दिन उसने उसको इमोशनल करते हुए राजी कर लिया। फेसबुक मैसेंजर से बात हुई और उसने टेलीग्राम आईडी दी। उसके बाद ट्रैड लिंक भेजकर सिमरन ने प्रदीप की आईडी बनाई। एक गु्रप बनाया गया, जिसमें सिर्फ तीन लोग ही शामिल रहे। ट्रैड पूरी होने पर प्रदीप से सिमरन और गु्रप सदस्य 30 प्रतिशत कमीशन के रूप में रकम लेते थे। 12 जुलाई से 19 अगस्त तक प्रदीप ने ऑनलाइन ट्रैंडिंग की। कमीशन के रूप में प्रदीप कुमार से 12 लाख रुपये ठग लिये गयें प्रदीप ने बताया कि जब उसने अपने अकाउंट से पैसा विड्राल करने का प्रयासा किया तो उसका अकाउंट फ्रीज कर दिया गया। अकाउंट खोलने के नाम पर 7.40 लाख की डिमांड की गई, जो प्रदीप ने देने से इंकार कर दिया। इसके बाद प्रदीप को आभास हुआ कि उसके साथ एक बड़ा ऑनलाइन फ्रॉड हुआ है। साइबर पुलिस ने रकम वापसी के लिए कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  संयुक्त वैश्य मोर्चा के बैनर तले हुआ वैश्य समाज का महाकुंभ

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  रिटायर्ड इंजीनियर को डिजीटल अरेस्ट कर 33.33 लाख की ठगी करने वाला एक गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर: मा की तहरीर, पुलिस चेकिंग, फिर फायरिंग—छपार में आरोपी पिता ऐसे पकड़ा गया

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-गौकशों से मुठभेड़-तीन दबोचे, दो बदमाश गोली लगने से घायलजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »