गीता जयंती पर शहर में दिखी श्रीमद्भागवत गीता शोभायात्रा की भव्य धूम

शोभा यात्रा में फूलों से सजी दिव्य झांकी ने मन मोह लिया, साध्वी प्राची व ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी ने दिए संस्कृति-संरक्षण के संदेश

मुजफ्फरनगर। गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर शहर भक्तिरस में डूबा दिखाई दिया। टाउनहाल मैदान से निकली श्रीमद्भागवत गीता की शोभायात्रा में श्रद्धा, संस्कृति और समरसता का अनूठा संगम देखने को मिला। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया, जबकि स्कूली बच्चों द्वारा बजाई गई भक्तिमय धुनों ने वातावरण को आध्यात्मिकता से सराबोर कर दिया।

गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में नगर में निकाली गई श्रीमद्भागवत गीता की विशाल शोभायात्रा ने सोमवार को धार्मिक उल्लास का वातावरण बना दिया। टाउनहाल मैदान से प्रारंभ हुई इस यात्रा में शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा की मुख्य आकर्षण श्रीश्यामा श्याम व श्रीचौतन्य महाप्रभु की भव्य झांकी रही, जिसे पुष्पों और आकर्षक सजावट से अलंकृत किया गया था। झांकी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भजनदृकीर्तन गाते हुए यात्रा में सहभागिता की। स्कूली बच्चों ने बैंड की मनभावन धुनों से सभी को भावविभोर कर दिया, जबकि बच्चों ने भारतीय संस्कृति और संस्कारों का महत्व भी सीखा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर टैक्सी एसोसिएशन ने की अवैध निजी टैक्सियों पर कार्रवाई की मांग

यात्रा के शुभारंभ से पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी ने विधि-विधान से पूजन कर यात्रा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गीता मानव जीवन का अनुपम मार्गदर्शक ग्रंथ है, जो कर्तव्य, अनुशासन और सदाचार का संदेश देता है। उन्होंने युवाओं से संस्कृति के संरक्षण और समाज में सद्भाव बनाए रखने की अपील की। शोभायात्रा में विशेष रूप से उपस्थित रहीं साध्वी प्राची, जिन्होंने अपने संबोधन में धार्मिक आयोजनों को समाज को जोड़ने वाला माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि गीता का ज्ञान केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने का विज्ञान है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि बच्चों को धर्म, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजनों में उन्हें अवश्य शामिल करें। शहर के विभिन्न चौराहों पर यात्रा का पुष्पों से स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं में पूरे दिन गीता जयंती का उत्साह और भक्ति का संचार बना रहा। आयोजकों के अनुसार, इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  अभागी मुस्कान-पहले पति ने दी तलाक, दूसरे के दर पर मिली अनचाही मौत...

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  चरथावल सहकारी समिति के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का आरोपराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  कच्चा कूड़ा डलावघर-खराब वाहन देखकर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने जताई नाराजगी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर: TET आदेश के खिलाफ शिक्षकों का विरोध, सेवा से बाहर करने पर ज्ञापनजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »