अभागी मुस्कान-पहले पति ने दी तलाक, दूसरे के दर पर मिली अनचाही मौत…

मृतका मुस्कान की मां ने लगाया आरोप, पहले पति के बच्चों को लेकर मांग रहे थे पांच लाख रुपये, विवाहिता की संदिग्ध मौत पर पति-ससुर सहित छह लोगों पर मुकदमा

मुजफ्फरनगर। जानसठ क्षेत्र के ग्राम में एक विवाहिता की उसकी ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर, सास समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या और दहेज की मांग का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका मुस्कान अपने बच्चों के साथ ससुराल में रह रही थी और आरोप है कि बच्चों को अपनाने की एवज में ससुराल पक्ष पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था।
जानसठ क्षेत्र के ही गांव भलेडी की निवासी मृतका मुस्कान की जिंदगी शुरुआत से ही संघर्षों से भरी रही। मुस्कान पैदा हुई तो परिजनों में हमेशा ही तकरार देखी। इसी तकरार में एक दिन माता-पिता के तलाक के बाद मां रानी अपने मायके आ गई। रानी ने कठिन परिस्थितियों में बच्चों का पालन-पोषण किया। मुस्कान की शादी कर उसके परिवार की खुशियां मांगी, लेकिन मुस्कान के पति ने उसको छोड़ दिया, वो भी अपनी मां के पास लौट आई। पहली शादी टूटने के बाद मुस्कान ने दो बच्चों के साथ जीवन बिताया, लेकिन मां ने फिर से उसका घर बसाने की कोशिश की। मुस्कान का निकाह गांव काटका निवासी औसामा नामक युवक से कराया गया। औसामा की भी यह दूसरी शादी थी, उसकी पहली पत्नी से तलाक हो चुकी थी। मुस्कान का निकाह इस शर्त पर औसामा के साथ हुआ था कि वह मुस्कान के पहले पति से हुए दोनों बच्चों को स्वीकार करेगा और उनकी परवरिश की जिम्मेदारी उठायेगा, समाज में सभी कुछ तय हुआ और मुस्कान का निकाह औसामा से कर दिया गया, लेकिन निकाह के कुछ समय बाद ही औसामा और उसके परिवार ने बच्चों को रखने से इनकार कर दिया और उनकी परवरिश के लिए मुस्कान तथा उसकी मां रानी से पांच लाख रुपये की मांग करने लगे।
28 अगस्त को मुस्कान अपने ससुराल में संदिग्ध हालत में मृत पाई गई। सूचना मिलने पर उसकी मां रानी जब मौके पर पहुंचीं तो मुस्कान चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ी थी, शरीर पर चोट और फांसी लगायो जाने के निशान थे। घटना के वक्त ससुराल का कोई सदस्य वहां मौजूद नहीं था। मुस्कान के दोनों बच्चे अनाथ हो गये। उनको नानी रानी ने अपने साथ लिया। बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए मृतका की मां रानी ने जानसठ थाने में तहरीर देकर उसके दूसरे पति औसामा, ससुर इद्दा पुत्र शरीफ, सास बेगो, मोनिस पुत्र उमेद, गुलफाम पुत्र कीनू और सौबान पुत्र गुलफाम पर हत्या और दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। आरोप है कि सभी मिलकर मुस्कान पर मानसिक और शारीरिक अत्याचार कर रहे थे और बच्चों को अपनाने की एवज में पैसों की मांग कर रहे थे। पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  डिप्टी मैनेजर हत्याकांड में शामिल चौथा आरोपी मुठभेड़ में घायल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सभासद पर हमला-ममता के घर पड़ौसन ने बरसाये ईंट-पत्थरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मददगार बनेंगे फोन नम्बरः एसआईआर में हो रही परेशानी, तो डायल करें 1950

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौतजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »