मुज़फ्फरनगर में प्रदूषण पर एनजीटी सख्तः डीएम को नोटिस

आरडीएफ और प्रदूषण पर प्रशासन से मांगी विस्तृत रिपोर्ट, यूपीपीसीबी और ईओ पालिका से भी जवाब तलब

मुजफ्फरनगर। जनपद मुज़फ्फरनगर में प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ चुका है कि अब मामला सिर्फ पर्यावरणीय नहीं, बल्कि जन-जीवन की सुरक्षा का बन गया है। शहर की हवा जहरीली होती जा रही है और पेयजल में मिल रही दूषित तत्वों ने स्वास्थ्य संकट को और गहरा कर दिया है। इन चिंताओं को देखते हुए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने सख़्त हस्तक्षेप करते हुए जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर सीधी जिम्मेदारी तय कर दी है। इसके साथ ही नगर पालिका प्रशासन से भी जवाब तलब किया गया है। यही नहीं अधिकरण ने जनपद की फैक्ट्रियों में आरडीएफ के उपयोग को लेकर गहन जांच के आदेश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में आरडीएफ पर तकरारः राकेश टिकैत ने धमकाया तो पंकज बोले-बंद कर देंगे उद्योग

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की प्रधान पीठ ने मुज़फ्फरनगर में बढ़ते वायु और जल प्रदूषण पर कड़ी नाराज़गी जताते हुए विगत दिवस एक अहम आदेश पारित किया। न्यायमूर्ति अरुण कुमार त्यागी और विशेषज्ञ सदस्य डॉ. अफ़रोज़ अहमद की संयुक्त पीठ ने कहा कि औद्योगिक गतिविधियों और लचर निगरानी के चलते पर्यावरण संकट गहराता जा रहा है, जिसे तत्काल रोके जाने की आवश्यकता है। अधिकरण की इस विशेष पीठ ने प्रदूषण और आरडीएफ उपयोग को लेकर दायर तीन याचिकाओं पर संयुक्त सुनवाई की। इनमें सनव्वर बनाम उत्तर प्रदेश राज्य (ओए 269/2024), सैयद अली अब्बास बनाम उत्तर प्रदेश राज्य (ओए 121/2024) और गौतम बनाम उत्तर प्रदेश राज्य (ओए 797/2024) की पत्रावलियां शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  भंडूरा गांव में प्रदूषण के खिलाफ मशाल जुलूस, ग्रामीणों ने की संयुक्त संघर्ष की घोषणा

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अधिकरण ने इन तीनों याचिकाओं की सुनवाई और निपटारे के लिए अधिवक्ता राहुल खुराना को एमिकस क्यूरी नियुक्त किया। याचिकाकर्ताओं का पक्ष अधिवक्ता एस.ए. जैदी, मानसी चाहल और कपिल, जबकि प्रतिवादी पक्ष का तर्क प्रियंका स्वामी, विक्रांत पचनंदा, प्रदीप मिश्रा, दलीप ध्यानी, गीगी सी. जॉर्ज, सुनील कुमार, शुभम सखुजा, उत्कर्ष शर्मा, अनुभव आनंद अरोन और अभिनव आनंद ने रखा। अधिकरण की विशेष पीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े मोहम्मद अरशद ने बताया कि प्रदूषण की गंभीरता ने उनके परिवार को गहरा आघात पहुंचाया है। अरशद ने आरोप लगाया कि शहर में सप्लाई होने वाला पेयजल लगातार दूषित है और इसी वजह से उन्होंने हाल ही में अपने दो परिजन खो दिए। याचिकाकर्ता की इस भावुक गवाही और गंभीर आरोपों का संज्ञान लेते हुए एनजीटी के सख्त निर्देश जारी किये इनमें विशेष तौर पर आरडीएफ की जांच पर जोर दिया गया है। अधिकरण की ओर से यूपीपीसीबी को निर्देश मिला है कि जिले के उद्योगों में इस्तेमाल हो रहे आरडीएफ की विस्तृत जांच की जाये कि ये किस स्रोत से आ रहा है, इसकी गुणवत्ता क्या है और इससे कितना फुगिटिव उत्सर्जन हो रहा है। अधिकरण ने स्पष्ट कहा है कि इन सभी पहलुओं की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट दाखिल की जाए।

 

प्रदूषण नियंत्रण सिस्टम की समीक्षा पर जोर देते हुए अधिकरण ने उद्योगों में लगे एयर पॉल्यूशन कंट्रोल डिवाइस, ओसीईएमएस सिस्टम और फ्लाई ऐश के निस्तारण की कार्यशीलता पर विशेष रिपोर्ट मांगी है। इस मामले में एनजीटी की ओर से डीएम, यूपीपीसीबी सचिव को नोटिस जारी करते हुए निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही नगरपालिका परिषद् ईओ को भी नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। नगर पालिका को शहर की पेयजल पाइपलाइन और स्रोतों से नमूने लेकर जांच करने तथा दूषित जल आपूर्ति को तुरंत रोकने का निर्देश दिया गया है।

अधिकरण ने कहा कि जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की सीधी जिम्मेदारी है। किसी भी लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। एनजीटी की ओर से इस आदेश की प्रति डीएम, यूपीपीसीबी सचिव और ईओ नगर पालिका को ई-मेल द्वारा भेजते हुए अनुपालन की रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने को कहा गया है। मामले की अगली सुनवाई 24 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से प्रतीक्षित भुगतान बताया। नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार गर्ग

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की।

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), नगर मजिस्ट्रेट तथा सहायक अभियंता, नगर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »