भंडूरा गांव में प्रदूषण के खिलाफ मशाल जुलूस, ग्रामीणों ने की संयुक्त संघर्ष की घोषणा

बीमारियों, कैंसर और बंजर होती जमीन से त्रस्त ग्रामीण; किसान संगठनों ने एकजुट होकर लड़ाई का दिया भरोसा

मुजफ्फरनगर। बुधवार को जनपद के भंडूरा गांव में प्रदूषण के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। हाथों में मशालें लेकर ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में फैल रहे प्रदूषण ने ग्रामीणों का जीवन नारकीय बना दिया है।

सभा को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के तहसील अध्यक्ष अंकित जवाला ने सभी ग्रामीणों से एकजुट होकर प्रदूषण के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आसपास के गांवों में प्रदूषण की वजह से कैंसर समेत कई गंभीर बीमारियाँ तेजी से फैल रही हैं। हर माह कोई न कोई बीमारी के कारण दम तोड़ रहा है, जबकि पशुओं में बांझपन जैसी गंभीर समस्याएं बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जमीन की उर्वरता खत्म हो रही है और फसलों का उत्पादन लगातार घट रहा है। क्षेत्र का जल और वायु दोनों बेहतरीन स्तर तक प्रदूषित हो चुके हैं। उद्योगों से निकलने वाला विषैला धुआँ और कचरा लोगों के जीवन पर सीधा प्रहार कर रहा है। शारीरिक बीमारियों के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी ग्रामीणों को पलायन के लिए मजबूर कर रहा है।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में सभी संगठनों को साथ खड़ा होना होगा। आपसी मतभेद और टिप्पणियों से केवल उद्योगपति लाभ उठाते हैं, इसलिए एकजुट होकर संघर्ष को आगे बढ़ाना जरूरी है। कार्यक्रम में मनीष देव, दीपक मलिक, जयवीर ठाकुर, अनिल प्रधान, फुरकान, कंवरपाल सिंह, जयपाल सिंह, प्रांशु कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  अस्पताल में गुंडागर्दीः चालक ने मचाया जमकर तांडव, ओपीडी स्टाफ को पीटा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-करवा चौथ की चकाचौंध से दमके बाजार, सज-धज में जुटीं सुहागनेंराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR RAIN-जनता ने जनप्रतिनिधियों को दिखाये बदहाली के नाले

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-करवा चौथ की चकाचौंध से दमके बाजार, सज-धज में जुटीं सुहागनेंजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »