सात मेडिकल एजेंसियों पर छापे, नकली दवाइयों के धंधे से मचा हड़कंप

आगरा में 2.5 करोड़ की नकली दवाइयां पकड़े जाने के बाद मुजफ्फरनगर में बड़ी कार्रवाई, औषधि विभाग ने कई एजेंसियों के रिकॉर्ड खंगाले

मुजफ्फरनगर। आगरा में नकली दवाइयों का बड़ा जाल पकड़े जाने के बाद पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दवा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। इसी कड़ी में सहायक आयुक्त औषधि सहारनपुर मंडल के निर्देशन पर मुजफ्फरनगर जिले की सात मेडिकल एजेंसियों पर औषधि विभाग की टीम ने छापेमारी कर औषधियों के रिकॉर्ड की गहन जांच की। कार्रवाई के दौरान कई संदिग्ध दवाओं के नमूने भी जांच हेतु संग्रहित किए गए।
आगरा में 24 अगस्त को हुई कार्यवाही के दौरान ढाई करोड़ की नकली दवाइयों के भंडाफोड़ के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। सहायक आयुक्त औषधि सहारनपुर मंडल, श्रीमती दीपा लाल के निर्देशन में गठित टीम ने मुजफ्फरनगर में अभियान चलाया। टीम में सहारनपुर के औषधि निरीक्षक राघवेंद्र और मुजफ्फरनगर के औषधि निरीक्षक पवन कुमार शाक्य शामिल रहे। टीम ने आनंद मेडिकल एजेंसी, वल्लभ मेडिकल एजेंसी और आयुष मेडिकोज पर छापेमारी की। इस दौरान औषधियों के क्रय-विक्रय अभिलेखों की बारीकी से जांच की गई और संदिग्ध पाए जाने पर छह दवाओं के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। इसके अलावा श्रीजी मेडिकल एजेंसी, अल्ट्रा मेडिकल एजेंसी, एस.आर. मेडिकल एजेंसी और दिल्ली मेडिकल एजेंसी के भी रिकॉर्ड खंगाले गए।
ज्ञात हो कि आगरा के हेमा मेडिको एजेंसी पर हाल ही में एसटीएफ और औषधि विभाग ने संयुक्त छापा मारा था। यहां से करीब ढाई करोड़ की नकली दवाइयां बरामद हुई थीं। जांच में सामने आया कि एजेंसी मालिक हिमांशु अग्रवाल ने पकड़े जाने से बचने के लिए एक करोड़ रुपये की रिश्वत देने की कोशिश की थी, और बाद में रकम बढ़ाकर दो करोड़ रुपये की पेशकश की थी। औषधि विभाग की इस कार्रवाई के बाद दवा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि जांच का दायरा आगे और बढ़ाया जाएगा तथा नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वाले एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  खाद संकटः राकेश टिकैत ने सरकारों पर साधा निशाना, कहा-पूरे देश का किसान लाइन में खड़ा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पालिका में दाखिल-खारिज बंद, जन्म-मृत्यु में भी काम ठपराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  शहर की सड़कों से हटवाया गया अतिक्रमण, चेतावनी दी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबाजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »