मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित

मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित रूप से लेखपाल द्वारा धनराशि की मांग किए जाने की बात सामने आई थी। इस मामले को लेकर भाकियू (अराजनैतिक) ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरना-प्रदर्शन किया था।

इसे भी पढ़ें:  अनिल दुजाना गिरोह के बदमाशों से बुढ़ाना में देर रात मुठभेड़

मोलाहेड़ी गांव निवासी अरविन्द पुत्र आत्माराम ने लेखपाल पर पांच हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। इस शिकायत को लेकर भाकियू (अराजनैतिक) के तहसील जानसठ अध्यक्ष अंकित जावला के नेतृत्व में तहसील परिसर में धरना भी दिया गया था। वहीं, एक अन्य मामले में दस हजार रुपये की रिश्वत मांगने से संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग भी प्रशासन को सौंपी गई थी।

इसे भी पढ़ें:  खतौली पुलिस मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी गौकश गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी ने आरोपों की प्रारम्भिक जांच नायब तहसीलदार कूकड़ा से कराई। जांच के दौरान प्रस्तुत ऑडियो और अन्य तथ्यों का परीक्षण किया गया। प्रारम्भिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर लेखपाल के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई। इसके बाद एसडीएम ने लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। साथ ही पूरे प्रकरण की विभागीय जांच तहसीलदार सदर को सौंप दी गई है। निलंबन अवधि के दौरान आरोपी लेखपाल को राजस्व निरीक्षक कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर बनेगा हाईटेक स्मार्ट शहर, लगने जा रहे 400 सीसीटीवी

प्रशासनिक कार्रवाई के बाद क्षेत्र में मामले की व्यापक चर्चा है। किसान संगठन ने इस कार्रवाई को अपनी लड़ाई की जीत बताते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में कठोर कार्रवाई होना आवश्यक है, ताकि आम लोगों को सरकारी कार्यों के लिए रिश्वत देने को मजबूर न होना पड़े। वहीं, विभागीय जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 12 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले, कई थानों-चौकियों में नई तैनातीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  श्रीकृष्ण ने समाज को धर्म, प्रेम और करुणा का संदेश दिया: हिमेश शास्त्री

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में घने कोहरे से छह वाहन आपस में भिड़े; हाईवे पर लंबा जाम, कई लोग

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »