मुजफ्फरनगर बनेगा हाईटेक स्मार्ट शहर, लगने जा रहे 400 सीसीटीवी

नई मंडी स्टेशन रोड पर बनाई जायेगी पुलिस चौकी, एटूजेड रोड के डिवाईडर का होगा कायाकल्प, ईओ संग किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए शहर की सामाजिक और डिजिटल सुरक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बड़ा कदम उठाया है। महिला सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और स्मार्ट सिटी की अवधारणा को धरातल पर उतारते हुए मुजफ्फरनगर को एक स्मार्ट सिटी बनाने के संकल्प के लिए पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप भविष्य में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार कराने को प्रयासरत हैं।

मुजफ्फरनगर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पालिकाध्यक्ष ने शहर के विभिन्न हिस्सों में पुलिस बूथ और चौकियों के निर्माण का भी निर्णय लिया है। इसी क्रम में पालिका नई मंडी रेलवे स्टेशन गेट पर पुलिस चौकी के निर्माण कराने जा रही। पालिका प्रशासन के द्वारा महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए शहर के प्रमुख अटल चौक पर महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पहले से ही पिंक पुलिस बूथ स्थापित कराया जा चुका है। यह बूथ ‘मिशन शक्ति’ के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को बढ़ावा देने के लिए समर्पित किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली श्रावणी मेले के ठेके में अनियमितताओं का आरोप, सभासद ने एसडीएम को सौंपी शिकायत

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि नगर में डिजिटल सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए 400 सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यापक कार्ययोजना पर काम शुरू हो चुका है। इन कैमरों के सहारे पूरे शहर की निगरानी के लिए टाउनहाल परिसर में एक इंटीग्रेटेड सीसीटीवी कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, जहां से 24 घंटे शहर के नागरिकों के लिए डिजीटल सिक्योरिटी सुनिश्चित की जाएगी। इस कंट्रोल रूम को पुलिस लाइन के सीसीटीवी कंट्रोल रूम से जोड़कर पुलिस के द्वारा लगाये गये कैमरों का एक्सेस भी लिया जायेगा, ताकि इस सुरक्षा को वृहद बनाया जा सके। योजना के तहत शहर के प्रवेश मार्गों और मुख्य सड़कों पर एनपीआर (नंबर प्लेट रीडर) सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी विचार किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर करीब 3 करोड़ रुपये खर्च करने का ब्लू प्रिंट तैयार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-जेएस एनवायरो के कर्मियों संग मारपीट में सात पर मुकदमा

शहर के विकास को गति देने के लिए पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह के साथ एटूजेड रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डिवाइडर के सौंदर्यकरण, रैलिंग लगाने और पौधरोपण कर उसे हरा-भरा व स्वच्छ बनाने के निर्देश दिए गए। एटूजेड कॉलोनी गेट पर नाले की पुलिया के रैम्प के धंसने की जनशिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए ठेकेदार के प्रति नाराजगी जताई गई और दोबारा गुणवत्तापूर्ण रैम्प निर्माण के निर्देश दिए गए। साथ ही एटूजेड रोड पर पथ प्रकाश व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए नई एलईडी लाइटें लगाने के आदेश दिए गए। इसके साथ ही रोड किनारे खाली प्लाट में कूड़ा करकट पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय शाही को ऐसे स्थलों पर प्लॉट मालिक और गन्दगी फैलाने वालों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि 2 जून को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर उनसे मुलाकात के दौरान मुजफ्फरनगर की सामाजिक एवं डिजिटल सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा हुई थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कुछ बड़ी नगर पालिका परिषदों को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल करने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत निकायों से बड़ी और प्रभावी योजनाओं के प्रस्ताव मांगे गए हैं। इसी क्रम में हमने डिजिटल सुरक्षा को एक महत्वाकांक्षी परियोजना के रूप में चुना है। 400 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पूरे शहर को कवर किया जाएगा। इससे न केवल कानून व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। हमारा लक्ष्य है कि मुजफ्फरनगर एक सुरक्षित, स्वच्छ और स्मार्ट शहर के रूप में अपनी पहचान बनाए।

इसे भी पढ़ें:  अग्निवीर जीडी भर्ती पूरी, बारिश में मुजफ्फरनगर के युवाओं ने दिखाया जोश

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  शादी के दौरान हुआ था झगड़ा, जानलेवा हमले में शामिल 8 आरोपी गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-जेएस एनवायरो के कर्मियों संग मारपीट में सात पर मुकदमा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  दुल्हेंडी 4 मार्च को, चंद्र ग्रहण से बदली तिथिजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »