मुजफ्फरनगर-दोस्त की पत्नी से थे अवैध सम्बंध, डॉक्टर ने किया दोस्त का कत्ल

मृतक का मोबाइल फोन, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद, खेत में बुलाकर पिलाई शराब और घोंट दिया गला

मुजफ्फरनगर। शाहपुर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन, एक अवैध तमंचा तथा कारतूस बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने मृतक की पत्नी के साथ बने अवैध संबंधों के चलते रंजिश में हत्या करने की बात स्वीकार की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने सोमवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों के समक्ष शाहपुर पुलिस के गुडवर्क की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी शाहपुर गजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में शाहपुर पुलिस ने लापता रोहित हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी के अनुसार ग्राम शाहजुड्डी निवासी मेहर सिंह पुत्र रामस्वरूप ने 20 जून 2026 को थाना शाहपुर में तहरीर देकर बताया था कि उनका पुत्र रोहित रात करीब आठ बजे गांव के डॉक्टर राहुल पुत्र हरबीर निवासी ग्राम शोरों के बुलाने पर उससे मिलने गया था, जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा।

इसे भी पढ़ें:  10 शातिर जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, 11 मोबाइल, 5 वाहन बरामद

तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर रोहित की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान 21 जून को रोहित का शव ग्राम शाहजुड्डी के जंगल क्षेत्र से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले के खुलासे के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया गया था। बाद में मृतक के पिता मेहर सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि डॉक्टर राहुल ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके पुत्र की हत्या की है, इसके बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी राहुल की तलाश शुरू कर दी गई थी।

एसएसपी ने बताया कि 21 और 22 जून की मध्यरात्रि में मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या के मामले में वांछित आरोपी डॉक्टर राहुल सौरम पुलिया की ओर आने वाला है और फरार होने की फिराक में है। पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का संकेत देने पर उसने कथित रूप से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पहचान डॉक्टर राहुल के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन, एक अवैध तमंचा तथा दो जिंदा और एक खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किए गए।

इसे भी पढ़ें:  कौशल विकास कार्यक्रमों को उद्योगों की आवश्यकताओं से जोड़ना हमारी प्राथमिकताः कपिल देव

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी डॉक्टर राहुल ने बताया कि वह आसपास के गांवों में पशुओं का उपचार करता था। इसी दौरान उसका रोहित के घर आना-जाना था और रोहित की पत्नी से उसकी नजदीकियां हो गई थीं। बाद में शारीरिक संबंध भी बन गए, उसने रोहित से दोस्ती कर ली ताकि सम्बंध बने रहें। पता चलने पर इस बात का रोहित विरोध करता था, जिससे दोनों के बीच विवाद हुआ और रंजिश बढ़ गई थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि 20 जून की रात में बेटे के जन्मदिन की पार्टी देने के लिए उसने रोहित को बहाने से ट्यूबवेल पर बुलाकर शराब पिलाई और बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को ईख के खेत के पास नाली किनारे छिपा दिया था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी डॉक्टर राहुल के विरुद्ध शाहपुर थाने में पूर्व में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। 24 घंटे में खुलासा करने वाली पुलिस टी में थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक राहुल कुमार, अनिकेत धारीवाल और विकास चौधरी, कांस्टेबल विक्रम, सोमवीर, मिथुन कुमार और पवन चौधरी शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा ज़िलाध्यक्षों की घोषणा: शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में बदलाव

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  चलती बाइक से फोड़े जा रहे थे पटाखे, बाइक समेत युवक गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में सुख-समृद्धि की कामना लेकर यात्रा पर निकले सभासद राजीव शर्मा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में सुख-समृद्धि की कामना लेकर यात्रा पर निकले सभासद राजीव शर्माजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »