कौशल विकास कार्यक्रमों को उद्योगों की आवश्यकताओं से जोड़ना हमारी प्राथमिकताः कपिल देव

विभागीय योजनाओं की प्रगति, भावी रणनीति और विधानसभा के तारांकित प्रश्नों पर प्रभावी प्रस्तुति को लेकर मंत्री ने अफसरों को दिए निर्देश

मुजफ्फरनगर। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुँचाने के लक्ष्य के मद्देनजर व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग की योजनाओं और रणनीतियों की गहन समीक्षा की गई। विभागीय कार्यों की प्रगति, आगामी कार्ययोजना और विधानसभा में पूछे गए प्रश्नों की तैयारी पर विशेष फोकस किया गया।
उत्तर प्रदेश सचिवालय के मुख्य भवन लखनऊ में गुरुवार को व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विभागीय मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने की। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा भावी रणनीतियों पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ। मंत्री कपिल देव ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 01 ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य तक पहुँचाने के लिए विभाग को ठोस और परिणामोन्मुख कार्ययोजना के साथ आगे बढ़ना होगा। इसके लिए कौशल विकास कार्यक्रमों को उद्योगों की आवश्यकताओं से जोड़ना और युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराना प्राथमिकता में शामिल है।

इसे भी पढ़ें:  FIR पर बोले सपा विधायक पंकज मलिक-हम न डरेंगे, न ही दबेंगे, मजबूती से लडेंगे

उन्होंने निर्देश दिए कि विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। साथ ही विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति का नियमित मूल्यांकन किया जाए, ताकि लक्ष्यों की प्राप्ति समयबद्ध ढंग से हो सके। बैठक के दौरान विधानसभा में पूछे गए तारांकित प्रश्नों पर प्रभावी प्रस्तुति के लिए विस्तृत ब्रीफिंग (पूर्व जानकारी एवं दिशा-निर्देश) भी दी गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे तथ्यों और आंकड़ों के साथ सटीक एवं स्पष्ट उत्तर तैयार रखें, जिससे सदन में विभाग का पक्ष प्रभावी रूप से रखा जा सके।
इस अवसर पर विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम, मिशन निदेशक पुलकित खरे, विशेष सचिव अभिषेक सिंह, संयुक्त सचिव मनोज वर्मा, अनुसचिव धर्मपाल पाण्डेय, अतिरिक्त निदेशक (प्रशिक्षण) राजेंद्र प्रसाद तथा संयुक्त निदेशक (यूपीएसडीएम) मयंक गंगवार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक को प्रदेश में कौशल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो युवाओं को सशक्त बनाने और राज्य की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगा।

इसे भी पढ़ें:  हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, पूर्व प्रधान समेत चार शातिर गिरफ्तार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  नगर पंचायत पुरकाजी का रैन बसेरा देखकर एडीएम ने की सराहनाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, पूर्व प्रधान समेत चार शातिर गिरफ्तारजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »