मुजफ्फरनगर-मदरसों-मस्जिदों में तब्लीगी जमात से पुलिसिया पूछताछ पर आक्रोश

एआईएमआईएम ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, अनावश्यक दबाव डालने की नीति का किया विरोध

मुजफ्फरनगर। दिल्ली ब्लास्ट की घटना के बाद से ही उत्तर प्रदेश में अलर्ट के साथ साथ जनपद मुजफ्फरनगर में भी पुलिस और प्रशासन बेहद सतर्क होकर निगरानी बढ़ा रहा है। जहां एक ओर जनपद में किरायेदार और नौकर सत्यापन अभियान चल रहा है तो वहीं जनपद में मदरसों और मस्जिदों में ठहरे तब्लीगी जमात के लोग भी पुलिसिया पूछताछ अभियान के लिए निशाने पर हैं। जिले में तब्लीगी जमात और मदरसों से जुड़े लोगों के खिलाफ प्रशासन द्वारा अनावश्यक पूछताछ और दबाव डाले जाने के आरोप एआईएमआईएम ने लगाए हैं। पार्टी के जिला अध्यक्ष मौलाना इमरान कासमी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया और एआईएमआईएम प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
एआईएमआईएम द्वारा दिए गये ज्ञापन में कहा गया कि मदरसे और जमात केवल धार्मिक और नैतिक शिक्षा देने, सामाजिक सद्भाव बढ़ाने और मानवता की सेवा करने के उद्देश्य से काम करते हैं। बिना ठोस आधार के की जा रही कार्रवाइयों को धार्मिक स्वतंत्रता पर आघात बताया गया और चेतावनी दी गई कि इससे समाज में भय और अविश्वास फैल रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से तीन प्रमुख मांगें रखीं। पहला, जमात और मदरसों के संचालकों, जिम्मेदार व्यक्तियों और छात्रों के प्रति किसी भी तरह की अनावश्यक पूछताछ, उत्पीड़न या दबाव तुरंत रोका जाए। दूसरा, यदि प्रशासनिक जांच आवश्यक हो तो वह विधिसम्मत, सम्मानजनक, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से की जाए। तीसरा, जिले में भय और अविश्वास को समाप्त करने के लिए प्रशासन स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करे ताकि समुदाय में विश्वास पुनः स्थापित हो सके।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को धार्मिक स्वतंत्रता का मौलिक अधिकार देता है और किसी भी समुदाय को विशेष रूप से निशाना बनाना अनुचित और समाज विरोधी है। एआईएमआईएम के पश्चिम प्रदेश महासचिव इंतज़ार अंसारी ने मीडिया से कहा कि जमात की वास्तविक स्थिति को समझने के लिए पुलिस की खूफिया टीम को कम से कम चालीस दिन तक जमात में भेजा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाहर से देखकर आरोप लगाना आसान है, लेकिन हकीकत समझने के लिए अनुभव जरूरी है। आक्रोश जताते हुए कहा गया कि यदि यह पूछताछ का दबाव नहीं रोका गया तो पार्टी आंदोलन करेगी। जिला अध्यक्ष मौलाना इमरान कासमी महासचिव इंतजार अंसारी विधानसभा अध्यक्ष मीरापुर फरमान भाई शफकत सोनू हाफिज अशरफ पुरकाजी की पूरी टीम एडवोकेट राव साहब और समस्त कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एसआईआर ड्यूटी में लगे बीएलओ की हार्ट अटैक से मौत, मचा कोहराम

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलनजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »