मुजफ्फरनगर-विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा कोहराम

ससुरालियों से विवाद के कारण दो साल से मायके में रह रही थी मृतका, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

मुजफ्फरनगर। जनपद के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नरा में शनिवार देर शाम एक विवाहिता ने पंखे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका पिछले दो साल से पति के साथ विवाद के चलते अपने मायके में रह रही थी। बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम को विवाहिता ने अपने पति से फोन पर बात की, इस दौरान हुई तीखी बहस के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा है और गांव का माहौल गमगीन है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नरा निवासी सतीश कुमार ने अपनी पुत्री बिन्दू उर्फ कीर्ति का विवाह करीब चार वर्ष पहले खतौली निवासी पीयूष कुमार के साथ बड़े ही अरमानों के साथ किया था। पीयूष कुमार वर्तमान में फायर ब्रिगेड विभाग में कार्यरत है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही बिन्दू को ससुराल में मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा था। ससुराल पक्ष की ओर से लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी, जिससे परेशान होकर बिन्दू पिछले दो वर्षों से अपने मायके नरा में ही रह रही थी।

इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी यात्रा पर फिर बारिश का ब्रेक, वापस लौटे भक्त

शनिवार की देर शाम बिन्दू की अपने पति पीयूष से फोन पर बातचीत हुई थी। परिजनों के अनुसार, फोन पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिससे बिन्दू गहरे तनाव में आ गई। परिजनों ने बताया कि फोन कटने के कुछ देर बाद जब वे कमरे में पहुंचे, तो बिन्दू का शव पंखे के फंदे से लटका मिला। घर में चीख-पुकार मचते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मंसूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भेज दिया।

इसे भी पढ़ें:  सरधना में क्राकरी शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

मंसूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा ने बताया कि मृतका बिन्दू उर्फ कीर्ति पिछले दो साल से अपने ससुराल के विवाद के कारण मायके में रह रही थी। शनिवार को पति से फोन पर बातचीत के दौरान वह तनाव में आ गई और आत्महत्या कर ली। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की ओर से अभी कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलते ही कानूनी कार्यवाही की जाएगी। रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद बिन्दू का शव जैसे ही गांव नरा पहुंचा, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। कड़ी सुरक्षा और बेहद गमगीन माहौल के बीच गांव के श्मशान घाट पर मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस अब मोबाइल कॉल डिटेल्स और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस टीम पर हमलाः शातिर गौकश ने छत से बरसाए ईंट-पत्थर, सिपाही का सिर फटा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  ENCOUNTER–छोटा राजन गैंग का सीरियल इनामी रेपिस्ट सत्तू मुठभेड़ में घायलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सरधना में क्राकरी शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पुलिस टीम पर हमलाः शातिर गौकश ने छत से बरसाए ईंट-पत्थर, सिपाही का सिर फटाजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »