वैष्णो देवी यात्रा पर फिर बारिश का ब्रेक, वापस लौटे भक्त

26 अगस्त को कटरा के अधकुंवारी पर अचानक खराब मौसम के बीच हुए भूस्खलन ने बड़ी तबाही मचाई थी।

मुजफ्फरनगर। जम्मू कश्मीर के कटरा में श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा पर फिर से बारिश और खराब मौसम के कारण ब्रेक लग गया है। रविवार से यात्रा को शुरू कराया जाना था, इसकी तैयारी भी कर ली गई थी, लेकिन अचानक बिगड़े मौसम और मूसलाधार बारिश होने के कारण यात्रा शुरू होने से पहले ही स्थगित कर दी गई। इससे निराश काफी भक्त जन वहां से वापस लौटने लगे हैं।
26 अगस्त को कटरा के अधकुंवारी पर अचानक खराब मौसम के बीच हुए भूस्खलन ने बड़ी तबाही मचाई थी। इसमें 35 से ज्यादा भक्तों की मौत हो गई और काफी संख्या में लोग घायल हुए हैं। मुजफ्फरनगर जनपद से भी चार परिवारों के सात भक्तों की इस आपदा में मौत हुई है। इनमें रामलीला टिल्ला निवासी कार्तिक के साथ ही दक्षिणी रामपुरी के मासूम भाई अनंत और दीपेश, मां बेटियां रामबीरी और अंजली, मन्तेश और आकांक्षा शामिल हैं। जबकि अजय, पूरवी और डोली गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
आपदा के बाद श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रा को स्थगित कर दिया था। इसी बीच 12 सितम्बर को श्राइन बोर्ड ने ऐलान किया था कि यदि मौसम ठीक रहा तो नवरात्रि से पहले 14 सितम्बर रविवार से ये यात्रा पुनः शुरू की जायेगी। इसके साथ ही रविवार से ही श्राइन बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर नवम्बर माह की यात्रा के लिए पंजीकरण खिड़की खोलने की भी तैयारी कर ली थी। इससे भक्तों में खुशी थी तो वहीं यात्रा में मजदूरी और कारोबार करने वालों लोगों ने भी अपनी तैयारी कर ली थी, लेकिन इसी बीच हिमाचल में बादल फटा और कश्मीर में भी मौसम बिगड़ गया। लगातार हो रही मूूसलाधार बारिश के कारण रविवार से शुरू होने वाली मां वैष्णो देवी यात्रा को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बोले: गौमांस से कमाई करने वालों को सनातन समाज माफ नहीं करेगा

श्राइन बोर्ड ने सोशल मीडिया पर भक्तों के लिए संदेश भी जारी किया है। इसमें कहा गया है कि माता भवन और यात्रा मार्ग पर लगातार हो रही बारिश के कारण 14 सितंबर रविवार से शुरू होने वाली श्री माता वैष्णो देवी यात्रा अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। श्राइन बोर्ड ने भक्तों से अनुरोध किया है कि वह यात्रा प्रारम्भ होने के लिए अगले आधिकारिक आदेश की प्रतीक्षा करें। बता दें कि कोविड-19 महामारी की भयंकर आपदा के बाद यह दूसरा अवसर है, जबकि इतने बड़े समय तक मां वैष्णो देवी की यात्रा को स्थगित करने के लिए विवश होना पड़ रहा है। रविवार को इस यात्रा के स्थगन के 19 दिन पूरे हो चुके हैं। 31 अगस्त को श्राइन बोर्ड ने यात्रा के लिए सभी बुकिंग को निरस्त करते हुए शत प्रतिशत जमा बुकिंग राशि को लौटाने का काम शुरू कर दिया था। अब नवम्बर माह के लिए बुकिंग की जानी थी, लेकिन एक बार फिर से खराब मौसम ने इस प्रयास को ब्रेक कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:  बिजनौर-नायब तहसीलदार ने खुद को गोली मारी, हालत नाजुक

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-योगी सरकार का सुशासन, देखेगा आमजनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से प्रतीक्षित

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  स्वर्गीय नरेंद्र सैनी की सातवीं पुण्यतिथि पर कंबल वितरण

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  डी.ए.वी. इंटर कॉलेज में लिपिक की सेवा समाप्ति पर कर्मचारियों में रोष, प्रबंधन के खिलाफ धरनाजारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »