नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप शहर में बनवाएंगी छोटा बाइपास

राजवाहा रोड पर साइड पटरी निर्माण कार्य का पालिकाध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण, निर्माण कार्य में तकनीकी खामियां मिलने पर जताई कड़ी नाराजगी

मुजफ्फरनगर। शहर के राजवाहा रोड और नई मंडी क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता को परखने के लिए नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण के लिए स्वयं मौके पर पहुँचीं। उन्होंने प्रगति पर चल रहे पाथ-वे साइड पटरी निर्माण कार्य का गहन निरीक्षण किया और मौके पर मिली कई तकनीकी कमियों पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने राजवाहा रोड को भोपा रोड से जोड़ने के लिए नई मंडी श्मशान घाट के पीछे नाले की पटरी सीसी रोड के के एक बायपास के रूप में बनाने के लिए निर्देशित किया।

नगर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और यातायात को सुगम बनाने की दिशा में नगरपालिका परिषद् इन दिनों कई निर्माण कार्यों पर तेजी से काम कर रही है। इसी क्रम में राजवाहा रोड पर साइड पटरी निर्माण की गुणवत्ता और उपयोगिता सुनिश्चित करने के लिए पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कार्य स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जल निकासी, नाले की सफाई और पैदल पथ के सौंदर्यीकरण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण तकनीकी कमियां सामने आईं, जिन पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने पाया कि साइड पटरी के निर्माण में सड़क के वर्षाजल को नाले तक ले जाने के लिए उचित मार्ग नहीं छोड़ा गया है। साथ ही नाले की सिल्ट सफाई के लिए वाहन आवाजाही का रास्ता भी बाधित हो रहा है। इस पर उन्होंने निर्माण कार्य में लगी टीम और एई निर्माण को मौके पर ही सख्त नसीहत देते हुए जल निकासी व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्ती से कहा कि भीषण बारिश के समय जलभराव की समस्या किसी भी हाल में स्वीकार नहीं होगी। सड़क से नाले तक उचित ढाल और पाइपलाइन का प्रावधान तुरंत सुनिश्चित किया जाए। पालिका अध्यक्ष ने पैदल पथ पर लगे पेड़ों की सुरक्षा के लिए उनके चारों ओर पक्की गोलाई बनाने के निर्देश दिए। साथ ही राहगीरों और बुजुर्गों के बैठने के लिए बेंच लगाने का भी कहा, ताकि यह पाथ-वे न केवल कार्यात्मक बल्कि सौंदर्यपूर्ण और उपयोगी भी बन सके। पाथ-वे को आमजन के लिए सुविधाजनक और आकर्षक बनाने पर जोर दिया।

इसे भी पढ़ें:  गांधी नगर और अलमासपुर की मलिन बस्तियों में सशक्त महिला का जयकारा

राजवाहा रोड पर नई मंडी श्मशान घाट के पीछे नाले की पटरी पर भारी मात्रा में जमा कूड़ा और गंदगी देखकर पालिकाध्यक्ष ने नाराजगी जताई। उन्होंने इस पटरी को सीसी रोड के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि यह मार्ग भविष्य में राजवाहा रोड को पुलिया से भोपा रोड से जोड़ने वाले बाइपास के रूप में भी काम कर सके। कहा कि इससे न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि वर्षों से चली आ रही गंदगी की समस्या का स्थायी समाधान भी संभव हो सकेगा। एई निर्माण को इसके लिए तत्काल एस्टीमेट तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा गया।

इसे भी पढ़ें:  हादसों की बारिशः ग्रामीण इलाकों में लगातार ढह रहे कच्चे मकान

पालिकाध्यक्ष ने कहा किकृनगर के सुचारु यातायात, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण को सुदृढ़ करने के लिए यह निर्माण कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। नगरपालिका परिषद् के अधिकारियों को गुणवत्ता से कोई समझौता किए बिना निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है, और इसी दिशा में परिषद् निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। नगर पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि राजवाहा रोड पर चल रहा पाथ-वे साइड पटरी निर्माण कार्य 15वें वित्त आयोग की निधि से लगभग 82 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पालिकाध्यक्ष द्वारा निरीक्षण के दौरान दिए गए सभी निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागाध्यक्षों को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया है। निरीक्षण के दौरान व्यापारी नेता शलभ गुप्ता, जनार्दन विश्वकर्मा, नगर पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, एई निर्माण नैपाल सिंह, तथा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में फर्जी कारोबारः सरकार को लगाया 20 करोड़ का फटका

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  बंधुआ मजदूरी का खुलासाः फैक्ट्री में कैद 12 श्रमिकों को कराया मुक्त, दो गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में फर्जी कारोबारः सरकार को लगाया 20 करोड़ का फटका

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  बंधुआ मजदूरी का खुलासाः फैक्ट्री में कैद 12 श्रमिकों को कराया मुक्त, दो गिरफ्तारजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »