एमपीएल सीज़न-2 का ट्रायलः चार जिलों के 284 क्रिकेटरों ने साबित किया हुनर

मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली और सहारनपुर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में साबित की अपनी खेल प्रतिभा, चयन सूची जारी होगी जल्द

मुजफ्फरनगर। फरवरी 2026 में होने जा रहे मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग (एमपीएल) सीजन-2 के लिए आयोजित क्रिकेट ट्रायल रविवार को जिले के स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुए। करीब चार घंटे तक चले इन ट्रायल में विभिन्न जिलों से पहुंचे कुल 284 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं के सामने अपनी क्रिकेट क्षमताएं प्रदर्शित कीं।

स्टेडियम में सुबह से ही खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की भीड़ उमड़ी रही, जिससे पूरा परिसर क्रिकेटमय दिखाई दिया। ट्रायल की निगरानी मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा बाहर से आमंत्रित किए गए चयनकर्ताओंकृके रूप में शामिल पूर्व रणजी खिलाड़ी प्रशांत गुप्ता, हर्ष माथुर और विकास चौधरीकृने की। चयनकर्ताओं ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फील्डिंग और विकेटकीपिंग के कौशल का बारीकी से मूल्यांकन करते हुए खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखा।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में पत्नी की परीक्षा के बाद युवक की गोली मारकर हत्या, साले पर आरोप

इस ट्रायल में मुजफ्फरनगर के 164, सहारनपुर के 35, शामली के 62 और मेरठ के 23 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विभिन्न जिलों से आए कई बीसीसीआई ट्रॉफी खेल चुके खिलाड़ी भी मैदान में उपस्थित रहे, जिससे खिलाड़ियों में उत्साह और बढ़ गया। साथ ही एमपीएल की सभी टीमों के ऑनर, कोच और मार्की खिलाड़ी भी चयन प्रक्रिया को देखने के लिए मौजूद रहे। एमपीएल के अध्यक्ष भूपेंद्र यादव ने बताया कि ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों की सूची जल्द ही जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि एमपीएल का प्रमुख उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देना और उन्हें प्रोफेशनल क्रिकेट की ओर अग्रसर करना है।

इसे भी पढ़ें:  बारिश के बीच विकास की सौगात लेकर शहर में निकली मीनाक्षी स्वरूप

एमपीएल के सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि इस सीजन में कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं और लीग में कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की बढ़ती भागीदारी यह संकेत है कि एमपीएल स्थानीय क्रिकेटरों के लिए मजबूत प्लेटफॉर्म बनकर उभर रहा है। एमपीएल सीजन-2 को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह चरम पर है, और जल्द घोषित होने वाली चयन सूची का सभी को बेसब्री से इंतजार है। ट्रायल कार्यक्रम के दौरान एमपीएल अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, सचिव मनोज पुंडीर, उपाध्यक्ष कुशल पाल सिंह, अरविंद भारद्वाज, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, संयुक्त सचिव ओमदेव सिंह सहित विकास राठी, रोहित चौधरी, डॉ. हेमंत, डॉ. यश अग्रवाल, अमित गर्ग, रोहन त्यागी, मोहम्मद अरशद, पलक शर्मा आदि पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  तीसरे दिन भी जारी फर्जी अस्पताल, लैब और क्लीनिक पर प्रशासन का शिकंजा, दो संस्थान सील

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  तीसरे दिन भी जारी फर्जी अस्पताल, लैब और क्लीनिक पर प्रशासन का शिकंजा, दो संस्थान सीलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पगड़ी की लाज बचाने उमड़ा किसानों का सैलाब

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  उत्तराखंड सरकार के खिलाफ भाकियू ने वापस ली महापंचायतजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »