सहारनपुर में पत्नी की परीक्षा के बाद युवक की गोली मारकर हत्या, साले पर आरोप

सहारनपुर। रामपुर मनिहारान क्षेत्र में मंगलवार को 24 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शामली जनपद के खेड़ी बैरागी निवासी शिव कुमार के रूप में हुई है। आरोप है कि हत्या युवक के साले ने की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, शिव कुमार अपनी पत्नी आकांक्षा को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने के लिए सहारनपुर आए थे। आकांक्षा की परीक्षा रामपुर मनिहारान स्थित गोचर इंटर कॉलेज में थी। परीक्षा खत्म होने के बाद दोनों कार से वापस लौटने की तैयारी कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  कूड़ा डालने के विवाद में खूनी संघर्ष... किशोरी की मौत, छह घायल

इसी दौरान आकांक्षा का भाई मंजीत अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने आकांक्षा से घर चलने के लिए कहा, लेकिन आकांक्षा ने जाने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर शिव कुमार और मंजीत के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि इसी दौरान मंजीत ने तमंचे से शिव कुमार की कनपटी पर गोली मार दी।

इसे भी पढ़ें:  किसान सेना डाल रही मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन बस सेवा में बाधा

गोली लगने से शिव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चार महीने पहले की थी लव मैरिज

बताया गया है कि शिव कुमार ने करीब चार महीने पहले अपने ही गांव की आकांक्षा से प्रेम विवाह किया था। आकांक्षा के अनुसार, शादी के बाद से उसके परिवार के लोग शिव कुमार को धमकी दे रहे थे। पुलिस आकांक्षा के बयान और घटना से जुड़े तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  सरधना पर जयंत का दांव, BJP के अंदरूनी समीकरणों से क्यों बढ़ी RLD की उम्मीद?

शिव कुमार ने एमएससी और एलएलबी की पढ़ाई की थी। उन्हें 3 मार्च को एसएसएफ में नौकरी का नियुक्ति पत्र मिला था, हालांकि अभी उन्होंने जॉइनिंग नहीं की थी।

घटना के बाद परिवार में शोक है। पुलिस आरोपी की तलाश और मामले की जांच में जुटी है।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  कूड़ा डालने के विवाद में खूनी संघर्ष… किशोरी की मौत, छह घायलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  वीरपाल निर्वाल के सदन में हरेन्द्र और चंदन के प्रस्ताव खारिज

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जज्बा-10 दौड़ ने जगाई राष्ट्रवाद की अलखजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »