ठंड के बढ़ते प्रकोप के बीच व्यवस्था को देखने सड़कों पर उतरीं मीनाक्षी स्वरूप

साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, कहा- किसी भी बेसहारा को खुले में रात न बितानी पड़े

मुजफ्फरनगर। कोहरे के बढ़ने के साथ ही कड़ाके की ठंड ने अब अपने अंदाज में दस्तक दे दी है और ऐसे में बेघर एवं असहाय लोगों के लिए रैन बसेरे और अलाव जीवनरक्षक साबित होते हैं। मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद् ने इसी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए व्यवस्था बनाने का काम किया। इस व्यवस्था को परखने के लिए नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अधिकारियों को साथ लेकर रात में निरीक्षण अभियान चलाया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी निराश्रित व्यक्ति सर्दी की मार के बीच खुले में सोने के लिए विवश न हो सके।
ठंड के बढ़ते प्रकोप को लेकर नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप सतर्क हो गई हैं। उन्होंने गुरुवार देर रात शहर के स्थाई और अस्थाई रैन बसेरों का औचक निरीक्षण करते हुए पालिका स्तर से की गई व्यवस्थाओं को परखने का काम किया। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह सहित नगर पालिका के अन्य अधिकारियों के साथ शहर की कई प्रमुख सड़कों और रेलवे स्टेशन पर स्थित पालिका के आश्रय स्थल का दौरा कर बेसहारा लोगों की स्थिति और उनके लिए की गई व्यवस्था का प्रत्यक्ष रूप से मूल्यांकन किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर: माँ शाकुंभरी देवी जयंती पर प्राचीन देवी मंदिर में भंडारे का आयोजन

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रैन बसेरों में उपलब्ध सुविधाओंकृजैसे साफ-सफाई, अलाव की व्यवस्था, नये बिस्तर, कंबल और रजाईकृका विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने मौजूद अधिकारियों और रैन बसेरे का संचालन कर रही एनजीओ के लोगों को निर्देश दिए कि ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए किसी भी सुविधा में कमी न छोड़ी जाए और सभी मूलभूत व्यवस्थाओं को तत्काल सुदृढ़ किया जाए। पालिका अध्यक्ष ने शहर में कई स्थानों पर पहुंचकर सार्वजनिक अलाव स्थलों की भी वास्तविक स्थिति देखी। पालिकाध्यक्ष ने संबंधित विभागों को नियमित निगरानी बढ़ाने और हर रात निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जरूरतमंदों को बिना किसी बाधा के गर्माहट और सुरक्षा मिल सके।
नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्पष्ट नीति है कि कोई भी निराश्रित और बेसहारा व्यक्ति सर्दी में सड़कों या खुले में रात गुजारने को विवश न हो। इसी दिशा में नगरपालिका ने रैन बसेरों में ठहरने की समुचित व्यवस्था और शहर में जगहदृजगह अलाव की सुविधा सुनिश्चित की है। हमारी पूरी टीम अधिकारियों के साथ लगातार कार्यरत है, ताकि हर जरूरतमंद को सुरक्षित आश्रय और गर्माहट मिल सके। नगरपालिका द्वारा पहले से ही रैन बसेरों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। आवश्यकतानुसार पेंट, मरम्मत और अवसंरचना सुधार कार्य भी तेज़ी से पूरे किए जा रहे हैं। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आश्रय लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित, स्वच्छ और गर्म वातावरण उपलब्ध हो। निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह नगरपालिका का संकल्प है कि कोई भी व्यक्ति इस ठंड के मौसम में बिना सुविधा के न रहे। इस दौरान मुख्य रूप से ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही, अवर अभियंता निर्माण कपिल कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  देश को जोड़ रही पीएम मोदी के मन की बातः मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  धरा रह गया मंत्री का ‘सियासी लट्ठ, चीफ इंजीनियर ने कर दिखाया एक्शनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  देश को जोड़ रही पीएम मोदी के मन की बातः मीनाक्षी स्वरूप

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर: माँ शाकुंभरी देवी जयंती पर प्राचीन देवी मंदिर में भंडारे का आयोजनजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »