देश को जोड़ रही पीएम मोदी के मन की बातः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण रविवार को शांति नगर स्थित भाजपा नेता राजेश पाराशर के कार्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप मौजूद रहीं। पालिका अध्यक्ष के आगमन पर स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। ‘मन की बात’ कार्यक्रम के उपरांत मीनाक्षी स्वरूप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेशों की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम देश को जोड़ने और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का कार्य करता है।

इसे भी पढ़ें:  185 करोड़ की लागत से बनेगा वहलना बाइपास पर फ्लाई ओवर

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम शहर के वार्ड 22 स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश पाराशर के कार्यालय पर आयोजित किया गया, जिसमें नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप विशेष रूप से उपस्थित रहीं। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनमानस के साथ उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी के विचारों को सुना तथा उनके आदर्श विचारों को आत्मसात करते हुए कार्यकर्ताओं से जनकल्याण की भावना के साथ समाज के उत्थान और राष्ट्र निर्माण के कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर: एम्बुलेंस में था वैन का पंजीकरण, बना दी स्कूल की मिनी बस

कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने प्रधानमंत्री के विचारों की सराहना करते हुए कहा कि पीएम मोदी के मन की बात देशवासियों को एक सूत्र में पिरोने वाला प्रेरणादायक कार्यक्रम है, जो जन-जन को राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह कार्यक्रम पूरे देश को जोड़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा युवाओं, महिलाओं और पर्यावरण पर दिए गए संदेशों की भी विशेष चर्चा की। कार्यक्रम के पश्चात वार्ड 22 में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के प्रति लोगों को जागरुक करते हुए वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इस कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, भाजपा जिला महामंत्री विनीत कात्यान, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश पाराशर, प्रदीप शर्मा, सभासद प्रशांत गौतम, नवनीत गुप्ता, अनुज कुमार, सभासदपति कपिल पाल सहित भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  शीरा नीति 2025-26 पर हुई समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को दिए गए सख्त निर्देश

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  तमंचे से फायरिंग कर बनाया था वीडियो, युवक गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  तमंचे से फायरिंग कर बनाया था वीडियो, युवक गिरफ्तार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मजनूं बताकर बीच सड़क बहन के देवर को पीटाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »