देवबंद: मौलाना कारी इसहाक गोरा ने कहा– मुस्लिम महिलाओं का मेलों में जाना इस्लाम के खिलाफ

देवबंद, सहारनपुर। जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक मौलाना कारी इसहाक गोरा ने हाल ही में जारी एक वीडियो संदेश में मेलों में मुस्लिम महिलाओं की मौजूदगी पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इस्लामी नजरिए से रातभर मेलों में महिलाओं का घूमना-फिरना उचित नहीं है और इससे उनकी इज्जत व सुरक्षा पर सवाल उठते हैं।

इसे भी पढ़ें:  27 आईपीएस ट्रांसफर, मुजफ्फरनगर के एसपी सिटी-देहात बदले

मौलाना ने कहा कि मौजूदा दौर में मेले मुस्लिम समाज के लिए रौनक का जरिया तो बनते जा रहे हैं, लेकिन देर रात तक वहां मौजूद रहना नई पीढ़ी के लिए नुकसानदेह है। उनका कहना है कि इससे न केवल बच्चों के संस्कार प्रभावित होते हैं बल्कि फर्ज नमाज की अनदेखी भी होने लगती है।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि रातभर मेले में वक्त गुजारने से सुबह की नमाज तक छूट जाती है। इस्लामी तालीमात और तहजीब के लिहाज से यह रवैया सही नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-अंडर ट्रेनी आईएएस अपराजिता आर्यन बनी एसडीएम

कारी इसहाक गोरा का मानना है कि इस्लाम औरत की हिफाजत व इज्जत को अहमियत देता है। ऐसे में मेलों में महिलाओं का रातभर रुकना या घूमना सही नहीं माना जा सकता। उन्होंने मुस्लिम परिवारों से अपील की कि वे अपनी बेटियों व बीवियों को ऐसे मेलों से दूर रखें और उन्हें नमाज, कुरान और इस्लामी तालीम पर ध्यान देने की नसीहत दें।

इसे भी पढ़ें:  गौशाला के नाम पर 28.50 लाख की ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, सरगना सहित 7 गिरफ्तार

उनके अनुसार, असली कामयाबी का रास्ता इस्लामी शिक्षा व इबादत से जुड़ा हुआ है, न कि रातभर मेलों में वक्त गुजारने से।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  गौशाला के नाम पर 28.50 लाख की ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, सरगना सहित 7 गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मेरठ में पुलिस उत्पीड़न का मामला: एसएसपी ने थानाध्यक्ष को किया सस्पेंड, तीन पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मोबाइल टॉवरों से करोड़ों के उपकरण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाशजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »