मुजफ्फरनगर-अंडर ट्रेनी आईएएस अपराजिता आर्यन बनी एसडीएम

मुकदमे के निस्तारण में हो रही थी परेशानी, अपराजिता आर्यन को जानसठ तहसील में ‘उप जिलाधिकारी न्यायिक’ के पद पर किया गया तैनात

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने अंडर ट्रेनिंग आईएएस अपराजिता आर्यन को जानसठ तहसील का एसडीएम बनाया है। बार एसोसिएशन की मांग पर डीएम ने जानसठ तहसील में नियुक्ति की है। इसके लिए जानसठ बार एसोसिएशन की ओर से जिलाधिकारी से मांग की गई थी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आठ हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने छोड़ दी यूपीपीएससी की परीक्षा

तहसील जानसठ में लंबित मुकदमों के निस्तारण और न्यायिक कार्यों में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। श्रीमती अपराजिता आर्यन को जानसठ तहसील में ‘उप जिलाधिकारी न्यायिक’ के पद पर तैनात किया गया है। जानसठ तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित महासचिव दीपेश गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि उप जिलाधिकारी जानसठ के पास प्रशासनिक कार्यों और क्षेत्र की व्यवस्थाओं की अत्यधिक व्यस्तता रहती है। इस कारण न्यायालय में वादों (मुकदमों) की नियमित सुनवाई नहीं हो पा रही थी, जिससे वादकारी और वकील दोनों परेशान थे।

इसे भी पढ़ें:  सिसौली CHC में CMO खुद OPD में क्यों बैठे? निरीक्षण के बाद बड़ा संकेत

महासचिव दीपेश गुप्ता ने इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से मुलाकात कर एक विशेष आग्रह किया था। जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल संज्ञान लिया और अपराजिता आर्यन को न्यायिक कार्यों की जिम्मेदारी सौंप दी। इस नियुक्ति के बाद अब तहसील में मुकदमों की सुनवाई सुचारू रूप से हो सकेगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रामलला का जश्न मनाने को सड़कों पर उमड़ा सनातनी सैलाब

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  PALIKA—मीनाक्षी स्वरूप ने किया एक करोड़ की सात सीसी सड़कों का लोकार्पणराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  PALIKA—मीनाक्षी स्वरूप ने किया एक करोड़ की सात सीसी सड़कों का लोकार्पणजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »