नव संवत्सर पर मानव कल्याण मंच की पर्व-दर्शिका जारी

मानव कल्याण मंच देवबंद द्वारा नव संवत्सर के अवसर पर पर्व-दर्शिका का विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम Milestone Poppins Play School, मजनू वाला रोड, देवबंद में हुआ, जहां नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अनुज गोयल, के. एल. जनता इंटर कॉलेज के प्रबंधक दीपक राज सिंघल तथा शासकीय अधिवक्ता देवी दयाल शर्मा ने संयुक्त रूप से पर्व-दर्शिका का विमोचन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। माल्यार्पण डॉ. अनुज गोयल ने किया, जबकि दीप प्रज्वलन दीपक राज सिंघल, मंच संस्थापक अरुण अग्रवाल और देवी दयाल शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि डॉ. अनुज गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि मानव कल्याण मंच देवबंद ऐसी संस्था है, जिसे उन्होंने वास्तव में सेवा कार्य करते हुए देखा है। उन्होंने कहा कि मंच निर्धन और जरूरतमंद लोगों की हरसंभव मदद कर रहा है और उनकी शुभकामनाएं हमेशा मंच के साथ हैं।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में अवैध गाय का कटान पर गरमाया माहौल, बुलडोजर की मांग

उन्होंने यह भी कहा कि जहां भी उनकी आवश्यकता होगी, वह अपनी सेवा देने के लिए तैयार रहेंगे। कार्यक्रम में दीपक राज सिंघल ने बच्चों में बढ़ती पाश्चात्य संस्कृति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बच्चों को संस्कार देना जरूरी है और उन्हें जीवन में अनुशासन सीखना चाहिए। उनके अनुसार, अनुशासन ही बच्चों को आगे बढ़ने और सफलता प्राप्त करने का मार्ग दिखाता है।

देवी दयाल शर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि पंचांग हमारे जीवन में किस तरह उपयोगी है। उन्होंने कहा कि हमारा पंचांग ग्रहों की दिशा के अनुरूप कार्य करता है और जीवन के विभिन्न अवसरों में मार्गदर्शन देता है। मंच के पूर्व अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि मदद वही सही होती है, जो सही लाभार्थी तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि मानव कल्याण मंच वर्ष 1995 से लगातार सेवा कार्य कर रहा है और भविष्य में भी इसी तरह जरूरतमंदों की मदद करता रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में 11000 वोल्ट की बिजली लाइन टूट कर कई मकानों पर गिरी लोगों को घरों से सुरक्षित निकाला, घरेलू सामान जला

मंच के वरिष्ठ सदस्य लोकेश वत्स एडवोकेट ने सनातन पर्व-दर्शिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंचांग हमारे जीवन के लिए क्यों महत्वपूर्ण है और यह अपने भीतर सभी प्रमुख त्योहारों को समेटे हुए है। मंच के महासचिव राजू सैनी ने वर्ष भर चलने वाले सेवा कार्यों की जानकारी दी और बताया कि संस्था लगातार समाजहित में सक्रिय भूमिका निभा रही है। मानव कल्याण मंच के संस्थापक अरुण अग्रवाल ने सभी अतिथियों, सदस्यों और पदाधिकारियों को नव संवत्सर की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि निर्धनों और जरूरतमंदों की सेवा करने से आत्मिक सुख की अनुभूति होती है और हर व्यक्ति को अपने जीवन में गरीबों की मदद का संकल्प लेना चाहिए। मंच के वर्तमान अध्यक्ष सुशील कर्णवाल ने भी सभी आगंतुकों को नव संवत्सर की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में मान्यता है कि भगवान ब्रह्मा ने इसी दिन सृष्टि की रचना की शुरुआत की थी और इसी दिन से विक्रम संवत के नए साल का आरंभ होता है।

इसे भी पढ़ें:  हरियाली तीज पर श्री विष्णु मंदिर में महिलाओं ने किया भजन-नृत्य से उत्सव का स्वागत

 कार्यक्रम में मुख्य रूप से जितेंद्र कश्यप, प्रमोद मित्तल, राजू सैनी, नरेंद्र बंसल, राजेश सैनी, नंद किशोर नागर, अजय बंसल, सुनील बंसल, गिरीश गोयल, यश बंसल, अमित गर्ग बिट्टू, संजीव सिंघल, राज कुमार जाटव, रविंद्र कश्यप एडवोकेट, राकेश गर्ग, गोविंद गुप्ता, चन्द्रप्रकाश गाबा, कुलदीप दीप और सुमित सैनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजीव शर्मा ने किया।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  देवबंद पुलिस पैदल मार्च में डी आई जी सड़कों परराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  हरियाली तीज पर श्री विष्णु मंदिर में महिलाओं ने किया भजन-नृत्य से उत्सव का स्वागत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में अवैध गाय का कटान पर गरमाया माहौल, बुलडोजर की मांगजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »