हरियाली तीज पर श्री विष्णु मंदिर में महिलाओं ने किया भजन-नृत्य से उत्सव का स्वागत

श्री विष्णु भगवान मंदिर, विष्णु चौक, कायस्थवाड़ा में गुरुवार को महिलाओं द्वारा विशेष भक्ति कार्यक्रम के साथ हरियाली तीज उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। यह उत्सव प्रत्येक गुरुवार को आयोजित होने वाले कीर्तन के साथ जोड़ा गया, जिससे माहौल और भी भक्तिमय बन गया। महिलाओं ने सुंदर-सुंदर भजन गाकर और तीज के पारंपरिक गीतों पर नृत्य करके पूरे मंदिर परिसर को उल्लास और आस्था से भर दिया। हरियाली तीज के अवसर पर सभी महिलाएं हरे रंग की साड़ियों में पारंपरिक श्रृंगार कर अत्यंत आकर्षक लग रही थीं। महिला मंडल की सदस्या सुमन गर्ग ने सभी को हरियाली तीज के महत्व और इसकी परंपराओं के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान महिलाओं और बच्चों के बीच तीज विषयक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें सही उत्तर देने वालों को पुरस्कार प्रदान किए गए। बच्चों ने भी सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। पूरे मंदिर को हरियाली तीज के अनुरूप फूलों, रंग-बिरंगी झालरों और दीपों से सजाया गया, जिससे उत्सव की भव्यता और बढ़ गई। 

इसे भी पढ़ें:  देवबंद: तमंचा लहराकर दलित युवक को धमकाने का वीडियो वायरल, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

उत्सव में विशेष रूप से मौजूद रहीं:

रीमा बंसल, सोनिया बंसल, छवि बंसल, प्राची बंसल, रुचि कंसल, पूनम अग्रवाल, बबली टंडन, सिम्मी बंसल, आयुषी बंसल, अनुपम कंसल, नेहा कंसल, प्रीति गर्ग, पूजा, नेहा गुप्ता, मीनाक्षी गोयल, गुड़िया, उमा बंसल, कमला शर्मा, चारवी बंसल, परी बंसल, वैष्णवी बंसल, ममता मित्तल, रचना शर्मा, सविता अग्रवाल, दीपा, वैष्णवी शर्मा आदि। इस भक्ति और उत्सव से भरे आयोजन ने सभी उपस्थितों के मन में आस्था, आनंद और सांस्कृतिक जुड़ाव की भावना को और मजबूत कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद के इमलिया गांव में नकली पनीर फैक्ट्री पर छापा, 7 कुंतल मिलावटी पनीर नष्ट

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  देवबंद होलिका पूजन में महिलाओं की उमड़ी श्रद्धाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देवबंद के लोगों,बच्चों में दिखा योग के प्रति उत्साह

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  धर्मनगरी देवबंद में धूमधाम से मनाया गया आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज का 63वां

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »