एलपीजी संकट पर संसद ठप, कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

एलपीजी संकट को लेकर संसद में जोरदार हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सांसदों ने सरकार पर गलत जानकारी देने और कॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई रोकने का आरोप लगाया। हंगामा इतना बढ़ गया कि लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। विपक्ष का कहना है कि देश के कई हिस्सों में गैस की कमी से ढाबे, रेस्तरां और होटल बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि सरकार एलपीजी संकट को लेकर सच्चाई नहीं बता रही है।

 उन्होंने कहा कि गैस एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई न करें, जिसके कारण बाजार में गैस की भारी किल्लत हो गई है। वेणुगोपाल ने कहा कि हालात लगातार बिगड़ रहे हैं और सरकार जनता से सच्चाई छिपा रही है। एलपीजी संकट को लेकर कांग्रेस ने संसद के बाहर भी प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में प्रियंका गांधी भी शामिल रहीं। विपक्षी नेताओं ने कहा कि गैस की कमी का असर आम लोगों और छोटे कारोबारियों पर सीधे तौर पर पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें:  अफगानिस्तान में भूकंप का कहर: 9 की मौत, 25 घायल, दिल्ली-एनसीआर तक हिले झटके

कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार एलपीजी संकट से निपटने में विफल रही है और हमेशा मांग और आपूर्ति का तर्क देकर महंगाई को सही ठहराने की कोशिश करती है। उनका कहना था कि पहले हवाई किरायों में तेजी से बढ़ोतरी हुई, लेकिन सरकार ने उसे नियंत्रित करने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया। बताया जा रहा है कि एलपीजी संकट के कारण देश के कई बड़े शहरों में घबराहट का माहौल बन गया है। बेंगलुरु, चेन्नै, मुंबई और दिल्ली समेत कई शहरों में रेस्तरां और होटल संचालकों ने गैस की कमी की शिकायत की है। उनका कहना है कि एलपीजी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिलने के कारण सेवाएं जारी रखना मुश्किल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:  भारत में तेल भंडार पर्याप्त, पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह गलत

 गैस की कमी के बीच कई जगहों पर एलपीजी की कालाबाजारी की भी खबरें सामने आ रही हैं। गली-मोहल्लों तक इसका असर दिख रहा है और चाय जैसे सामान्य पेय के दाम भी बढ़ने लगे हैं। सरकार ने एलपीजी संकट से निपटने के लिए एस्मा लागू किया है। इसके तहत घरेलू गैस सिलेंडरों और सीएनजी को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि उद्योगों और कॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई कुछ कम करने की बात कही गई है। विपक्ष का कहना है कि यदि यही स्थिति जारी रही तो आगे चलकर घरेलू गैस सिलेंडरों की सप्लाई भी प्रभावित हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:  ट्रंप बोले– मोदी ने दिया भरोसा, भारत जल्द बंद करेगा रूस से तेल खरीद

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एल मेंचो मारा गया: 125 करोड़ का इनामी ढेरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एल मेंचो मारा गया: 125 करोड़ का इनामी ढेर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  अफगानिस्तान में भूकंप का कहर: 9 की मौत, 25 घायल, दिल्ली-एनसीआर तक हिले झटकेजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »