ट्रंप बोले– मोदी ने दिया भरोसा, भारत जल्द बंद करेगा रूस से तेल खरीद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि भारत जल्द ही रूस से तेल खरीद बंद कर देगा। ट्रंप के मुताबिक, “यह तुरंत नहीं होगा, पर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जल्दी ही पूरी हो जाएगी।” उन्होंने कहा कि यदि भारत रूस से तेल आयात रोक देता है तो रूस-यूक्रेन युद्ध में संघर्षविराम कराने की कोशिशों को बल मिलेगा। ट्रंप ने यह भी जोड़ा कि शांति स्थापित होने के बाद भारत चाहे तो फिर से रूस से तेल खरीद सकता है। हालांकि, इस पर भारत सरकार की कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई है।

इसे भी पढ़ें:  अमेरिका-चीन के बीच नई डील: ट्रंप और शी जिनपिंग में ‘रेयर अर्थ’ सप्लाई पर सहमति, टैरिफ घटा 10% तक

भारत ने पहले भी अमेरिकी दबाव और टैरिफ चेतावनियों के बावजूद रूस से तेल खरीद जारी रखी थी। दिल्ली हमेशा से इसे अपनी ‘निष्पक्ष ऊर्जा नीति’ का हिस्सा बताती रही है। ऊर्जा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल से सितंबर 2025 के बीच रूस से कच्चे तेल के आयात में करीब 8.4% की कमी आई है। सितंबर में भारत ने औसतन 45 लाख बैरल प्रतिदिन तेल खरीदा — यह अगस्त की तुलना में 70 हजार बैरल अधिक है, लेकिन 2024 की समान अवधि से कुछ कम। सितंबर 2025 में रूस से तेल आयात की कुल कीमत ₹25,597 करोड़ (लगभग 2.5 बिलियन डॉलर) रही। इससे भारत अब भी रूस का दूसरा सबसे बड़ा तेल खरीदार बना हुआ है। सितंबर में भारत के कुल आयात का 34% हिस्सा रूस से आया, जबकि जून में यह हिस्सा 36% था। सरकारी ऊर्जा कंपनियों ने जून से सितंबर के बीच खरीद में 45% की कटौती की है। इसके पीछे अमेरिका और पश्चिम एशिया से नए तेल समझौते प्रमुख कारण माने जा रहे हैं — न कि ट्रंप के दबाव या संभावित जुर्माने।

इसे भी पढ़ें:  एल मेंचो मारा गया: 125 करोड़ का इनामी ढेर

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एल मेंचो मारा गया: 125 करोड़ का इनामी ढेरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  ओआईसी पर महबूबा मुफ्ती का हमला, ईरान मुद्दे पर भड़कीं

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एक और दो नवंबर की रात को 2 घंटे बंद रहेगी आरक्षण सेवाजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »