पालिका में सफाई कर्मचारी संघ के प्रदर्शन पर विवाद, अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

महामंत्री द्वारा हड़ताल नोटिस के तुरंत बाद टाउनहाल में धरना शुरू, अध्यक्ष बोले- बातचीत जारी थी, कर्मचारियों को भ्रमित कर किया गया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद में सफाई कर्मचारी संघ के प्रदर्शन और हड़ताल के नोटिस के तत्काल बाद ही धरना देने को लेकर संघ के भीतर ही मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। संघ के अध्यक्ष नीरज बिड़ला ने बिना उनकी सहमति और अनुमति के धरना शुरू किए जाने पर नाराजगी जताते हुए इसे महामंत्री मिलन कुमार द्वारा कर्मचारियों को भ्रमित करने और संगठन में फूट डालने का प्रयास बताया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप से एक दौर की वार्ता हो चुकी थी, दूसरी वार्ता का समय निर्धारित था और समाधान का आश्वासन दिया गया था। इससे पहले ही अचानक किसी इशारे पर महामंत्री ने कुछ कर्मचारियों को भड़काकर प्रदर्शन कराया है।

इसे भी पढ़ें:  भूमि विकास बैंक के उत्पीड़न के चलते किसान की मौत, भाकियू ने लगाए आरोप

जानकारी के अनुसार, सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री मिलन कुमार ने मंगलवार सुबह अधिशासी अधिकारी पवन कुमार से टाउनहाल स्थित कार्यालय में भेंट की, इस दौरान संघ अध्यक्ष नीरज बिडला भी मौजूद रहे। बाद में मिलन कुमार ने ईओ को हड़ताल का नोटिस सौंपते हुए कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। इसमें कहा गया कि 22 जून की शाम तक समस्याओं पर विचार नहीं किया गया तो 23 जून की सुबह से हड़ताल और धरना प्रदर्शन किया जायेगा, लेकिन अचानक ही दोपहर में वह कर्मचारियों के साथ टाउनहाल परिसर में धरने पर बैठ गए।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मजनूं बताकर बीच सड़क बहन के देवर को पीटा

इस बीच संघ अध्यक्ष नीरज बिड़ला ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर नगर पालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप से पहले ही वार्ता हो चुकी थी और दूसरी बैठक का समय भी निर्धारित था। उन्होंने बताया कि सुबह उनकी अधिशासी अधिकारी पवन से भी मुलाकात के दौरान बातचीत हुई थी, जिसमें समस्याओं के समाधान के लिए वार्ता के माध्यम से रास्ता निकालने का आश्वासन मिला था। संघ अध्यक्ष ने कहा कि हड़ताल नोटिस में 23 जून से आंदोलन की चेतावनी दी गई थी, इसके बावजूद अचानक धरना शुरू करना समझ से परे है। उनका आरोप है कि हड़ताल नोटिस भी उनके हस्ताक्षर और परामर्श के बिना दिया गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी हित सर्वाेपरि हैं, लेकिन अनैतिक दबाव बनाने के लिए कर्मचारियों को बरगलाने की नीति स्वीकार नहीं की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  हादसों का ब्लैक संडेः कार दीवार से टकराने पर नोएडा के युवक की मौत, बाइक सवार गंभीर

वहीं महामंत्री मिलन कुमार की ओर से दिए गए हड़ताल नोटिस में आरोप लगाया गया है कि नगर पालिका प्रशासन ने वाहनों का संचालन निजी कंपनी को सौंप दिया है, जिससे वर्षों से कार्यरत ड्राइवरों के रोजगार पर संकट उत्पन्न हो गया है। नोटिस में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान, बकाया वेतन, समय पर वेतन वितरण तथा वेतन वृद्धि की मांग भी उठाई गई है। संघ की ओर से चेतावनी दी गई है कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो 23 जून से वाहन संचालन ठप कर दिया जाएगा। साथ ही मांगें पूरी न होने पर आमरण अनशन शुरू करने की भी चेतावनी दी गई है।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  “सैयारा नहीं… साइबर ठग निकला!” – यूपी पुलिस का क्रिएटिव अलर्ट वायरलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-विवाहिता ने खाया जहर, पति की सड़क पर जमकर हुई धुनाई

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के विकास को लेकर कपिल देव ने किया सीएम योगी संग मंथनजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »