जयंत चौधरी ने कार्तिक को गांव पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

रामपुरी के लोगों में नाराजगी, नहीं पहुंचे सांसद और विधायक, अधिकारियों ने नहीं ली पीड़ितों की सुध

मुजफ्फरनगर। रामपुरी क्षेत्र के जम्मू हादसे में पांच लोगों की मौत से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। मृतकों में दो सगे भाई दीपेश और अनंत, मां-बेटी रामबीरी और अंजली, तथा ममतेश शामिल हैं। यह क्षेत्र बिजनौर लोकसभा व पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है। हादसे ने पूरे जिले को गमगीन कर दिया है। परिजन नेताओं और अधिकारियों की अनदेखी से आहत हैं और पीड़ित परिवारों को राहत व न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुआवज़े की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिया धरना


जानकारी के अनुसार, धर्मवीर प्रजापति के नेतृत्व में 23 लोग 25 अगस्त को ट्रेन से कटरा पहुंचे थे। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए यात्रा शुरू की थी कि 26 अगस्त को हुए भूस्खलन में कई यात्री हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में कई लोग घायल और लापता भी बताए जा रहे हैं। स्थानीय सांसद चंदन सिंह चौहान और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के न पहुंचने से लोगों में रोष है। इसके साथ ही जिलाधिकारी के प्रति भी गुस्सा है। कोई भी धिकारी इन पीड़ित परिवारों की सुध लेने नहीं पहुंचा है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया और नेताओं पर उदासीनता का आरोप लगाया। इस बीच प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने रामपुरी पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। सपा महासचिव और मुजफ्फरनगर सांसद हरेन्द्र मलिक के छोटे पुत्र निशांत मलिक भी पीड़ितों के बीच पहुंचे। इधर, रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी भी मुजफ्फरनगर पहुंचे। वैष्णो देवी हादसे में मारे गए कार्तिक की खबर मिलते ही वे उसके पैतृक गांव अलीपुर खुर्द पहुंचे। कार्तिक अपने पिता मिंटू कश्यप, मां संगीता और बहनों उमंग व वैष्णवी के साथ यात्रा पर गया था। हादसे में पूरा परिवार घायल हुआ, जबकि कार्तिक की मौत हो गई। वह परिवार का इकलौता पुत्र था।

इसे भी पढ़ें:  टाउनहाल में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, हड़ताल की चेतावनी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar: मेरठ से वाहन चोरी कर मुजफ्फरनगर में खपाने वाले दो शातिर किए गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  खतौली के गांवों में घोटाला-वित्तीय अनियमितता में ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  वहलना चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, हरियाणा के युवक की मौतजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »