जाति और नशे के जहर से नस्ल को बचाना जरूरीः चंद्रमोहन

हिन्द मजदूर किसान समिति ने किया मजदूर-किसान महासभा का आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले-फसल से पहले नस्ल बचाओ

मुजफ्फरनगर। रविवार को पंजाबी बारात घर भोपा रोड मुजफ्फरनगर में हिन्द मजदूर किसान समिति ने फसल से पहले नस्ल बचाने के प्रति जागरूकता के लिए मजदूर किसानों की एक महासभा का आयोजन किया, जिसमें आस पास क्षेत्र से हिन्द मजदूर किसान समिति के हजारों सहयोगी सम्मिलित हुए।

इस मजदूर और किसान महासभा को संबोधित करते हुए हिन्द मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रान्तिगुरु चन्द्रमोहन महाराज ने कहा कि फसल से ज्यादा कीमती नस्ल है, क्योंकि अच्छी फसल और उसकी कीमत को तो हम फिर ले सकते हैं, लेकिन अगर एक बार नस्ल बर्बाद हो गयी तो उसे ठीक करना बहुत कठिन है। हमारी नस्ल को खतरा नशे के जहर और जाति के कहर से है, क्योंकि नशे का जहर हमारा नाश करता है और जाति का कहर हमारा सत्यानाश करता है।

इसे भी पढ़ें:  जागरूक महिला ही सशक्त समाज की आधारशिला: मीनाक्षी स्वरूप

ऐसे कितने ही परिवार हैं जिनकी नस्ल के नशे में लगने से जिनकी जमीन तक भी बिक चुकी है और वे परिवार के परिवार बर्बाद हो चुके हैं और जब जमीन ही नहीं रहेगी तो किसान खेती कहां करेंगे ? इसलिए नस्ल को बचाना बहुत ही जरूरी है। नशे और जाति से हम मजदूर किसानों का कोई लाभ नहीं होता उल्टा हमारी नस्ल बर्बादी की तरफ बढती है। भृष्ट नेता हमें और हमारी नस्ल को धर्म से हटाता है, नशे और जाति के जहर में लगाता है। ये भृष्ट नेता की पहचान है। हमें जागरूक होना पड़ेगा कि जो भी नेता नशा और जाति का जहर फैलाने का प्रयास करता है उसका हम पूरी तरह बहिष्कार करें क्योंकि वो हमारी नस्ल का दुश्मन है। उन्होंने कहा कि भृष्ट नेता नशे और जाति का जहर फैलाकर स्वयं अमीर, अमीर, अमीर होता रहता है और मजदूर किसान ज्यों का त्यों रहता है। इनका तो यही उद्देश्य है कि मजदूर किसानों को नशे में डूबाओ, जाति के जाल में फसाओ और धर्म से हटाओ।

क्रान्तिगुरु चन्द्रमोहन ने अपने संबोधन में कहा कि मनुस्मृति जन्म से किसी को ब्राह्मण, क्षत्रिय या वैश्य नहीं मानती। मनुस्मृति संसार का पहला संविधान है जन्मजात जाति मानने वाले ही मनुस्मृति का विरोध करते हैं। इस अवसर पर क्रान्तिगुरु चन्द्रमोहन ने जाति व्यवस्था और नशे से मुक्ति के लिए हजारों युवाओं को जनेऊँ धारण कराया और शपथ दिलाई कि वे नशे के जहर और जाति के कहर से बचेंगे और बचाएंगे और देश में पढ़ाई दवाई एक समान फ्री कराने के लिए जागरूकता फैलायेंगे। अगर हम अपनी नस्ल के प्रति गहराई से जागरूक हो गए और अपनी नस्ल को हमने मजबूत कर लिया तो स्थानीय मुद्दे भी पक्का सफल होंगे चाहे वो आवारा पशुओं का मुद्दा हो, फसल की उचित कीमत का मुद्दा हो, बिजली का मुद्दा हो या जनसँख्या नियंत्रण का मुद्दा हो इत्यादि। इस अवसर पर ओमप्रकाश, कुलदीप, विकास, राजपाल, दीपक, पंकज, अमित, नवीन, रविकांत, कुशल, तपेंद्र, प्रवीण, विनोद, इत्यादि का सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-जहर खाकर थाने पहुंची महिला, पुलिस महकमे में मचा हड़कंपराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  50 भक्तों के साथ वैष्णो देवी यात्रा पर गए सभासद राजीव शर्मा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भ्रष्टाचार पर एक्शनः तितावी थानाध्यक्ष व दो सिपाही सस्पेंडजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »